क्या आप भी गर्मियों में मुंह के छालों से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 असरदार घरेलू उपाय

Home Remedies For Mouth Ulcers: नारियल तेल में खास एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो छालों की वजह से होने वाली सूजन और दर्द को खींच लेते हैं. इसे इस्तेमाल करना भी बहुत आसान है. बस एक साफ रुई की मदद से दिन में दो बार इसे छालों पर लगा लें, इससे आपको काफी ठंडक और राहत महसूस होगी.
Mouth Ulcers

छाला से राहत पाने के लिए ये उपाय करें

Home Remedies For Mouth Ulcers: गर्मियों में अक्सर शरीर की गर्मी, पानी की कमी या तीखे खाने की वजह से मुंह के छाले हो जाते हैं. ये छोटे छाले काफी दर्दनाक होते हैं, जिससे खाने-पीने और बोलने में बहुत दिक्कत आती है. हालांकि, अपनी आदतों में थोड़ा सुधार करके और कुछ सरल घरेलू नुस्खों को अपनाकर इस समस्या से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है.

शहद का उपयोग

मुंह के छालों के लिए शहद एक रामबाण इलाज माना जाता है. इसमें प्राकृतिक रूप से बैक्टीरिया से लड़ने वाले गुण होते हैं, जो छालों के घाव को जल्दी भरने में मदद करते हैं. अगर आप दिन में दो से तीन बार छाले वाले जगह पर शहद लगाते हैं, तो इससे न सिर्फ जलन कम होती है बल्कि छाले भी तेजी से ठीक होने लगते हैं.

नारियल तेल के फायदे

नारियल तेल में खास एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो छालों की वजह से होने वाली सूजन और दर्द को खींच लेते हैं. इसे इस्तेमाल करना भी बहुत आसान है. बस एक साफ रुई की मदद से दिन में दो बार इसे छालों पर लगा लें, इससे आपको काफी ठंडक और राहत महसूस होगी.

तुलसी के पत्तों का असर

तुलसी मुंह के भीतर पनपने वाले हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है. रोजाना 3 से 4 ताजी तुलसी की पत्तियां चबाकर ऊपर से थोड़ा पानी पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और छालों के दर्द में काफी आराम मिलता है.

ठंडे दूध और दही का सेवन करें

अक्सर पेट की गर्मी के कारण ही मुंह में छाले निकलते हैं. ऐसे में ठंडा दूध पीना या दही खाना बहुत फायदेमंद साबित होता है. ये चीजें न केवल शरीर की अंदरूनी गर्मी को शांत करती हैं, बल्कि छालों के ऊपर एक सुरक्षित परत बनाकर उनकी जलन को कम करने और उन्हें जल्दी सुखाने में मदद करती हैं.

ये भी पढ़ें-भीषण गर्मी में उबलने लगा है छत पर रखी टंकी का पानी? इन आसान तरीकों से रखें ठंडा

नमक के पानी से कुल्ला करें

संक्रमण को दूर करने के लिए गुनगुने पानी में थोड़ा नमक मिलाकर कुल्ला करना एक पुराना और असरदार तरीका है. दिन में कम से कम दो बार ऐसा करने से मुंह की गंदगी और बैक्टीरिया साफ हो जाते हैं, जिससे छाले फैलते नहीं हैं और बहुत जल्द ठीक हो जाते हैं.

ज़रूर पढ़ें