भीषण गर्मी में उबलने लगा है छत पर रखी टंकी का पानी? इन आसान तरीकों से रखें ठंडा

Summer Tips: गर्मियों में छत पर सीधी धूप पड़ने से प्लास्टिक की टंकियां बहुत जल्दी गर्म हो जाती हैं, जिससे अंदर का पानी उबलने लगता है. इस समस्या का सबसे अच्छा समाधान यह है कि टंकी का सूरज से सीधा संपर्क तोड़ दिया जाए.
Water tank insulation for summer

गरम पानी को ठंडा कैसे करें

Summer Tips: भारत में गर्मी का मौसम शुरू हो गया है. खासकर उत्तर भारत में तेज धूप और लू का असर दिखने लगा है. हालांकि बीच-बीच में बारिश से थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन दोपहर की तपिश अब भी बरकरार है. गर्मियों में सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि छत पर रखी टंकियों का पानी बहुत ज्यादा गर्म हो जाता है, जिससे उसका इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो यहां कुछ आसान तरीके दिए गए हैं जिनसे आप पानी को ठंडा रख सकते हैं.

तेज धूप से पानी ठंडा हो जाता है

आजकल गर्मी इतनी बढ़ गई है कि तापमान 40 डिग्री तक पहुंच रहा है. तेज धूप की वजह से छतों पर रखी टंकियों का पानी इतना गरम हो जाता है कि उसे छूना भी मुश्किल है. इस उबलते पानी के कारण लोग न तो ढंग से नहा पा रहे हैं और न ही घर के दूसरे काम जैसे बर्तन धोना कर पा रहे हैं. कुल मिलाकर गरम पानी ने रोजमर्रा के कामों को काफी कठिन बना दिया है.

गरम पानी को ठंडा करने के लिए ये उपाय अपनाएं

अगर आप भी टंकी के गर्म पानी से परेशान हैं, तो सबसे अच्छा तरीका उसे ढकना है. बाजार में खास तरह के इंसुलेटेड कवर मिलते हैं जो धूप को सीधे टंकी तक नहीं पहुंचने देते. इसके अलावा, आप घर पर रखे पुराने गद्दे, रेक्सीन और थर्माकोल शीट का इस्तेमाल करके भी खुद कवर बना सकते हैं. इससे सूरज की किरणें टंकी पर नहीं पड़ेंगी और पानी ठंडा रहेगा.

ये भी पढ़ें-कॉइल्स और स्प्रे से भी नहीं हो रहा मच्छरों का आतंक कम, इन 5 अचूक उपायों से हमेशा के लिए मिलेगा छुटकारा

छत पर शेड लगा सकते हैं

गर्मियों में छत पर सीधी धूप पड़ने से प्लास्टिक की टंकियां बहुत जल्दी गर्म हो जाती हैं, जिससे अंदर का पानी उबलने लगता है. इस समस्या का सबसे अच्छा समाधान यह है कि टंकी का सूरज से सीधा संपर्क तोड़ दिया जाए. इसके लिए आप अपनी छत पर शेड या छप्पर डलवा सकते हैं. ऐसा करने से धूप सीधे टंकी पर नहीं पड़ेगी और पानी इस्तेमाल करने लायक ठंडा बना रहेगा.

ज़रूर पढ़ें