भोपाल में गर्मी को देखते हुए स्कूलों की टाइमिंग बदली, कलेक्टर ने दिया आदेश, दोपहर 12 बजे तक ही होंगे संचालित

भोपाल कलेक्टर ने जो आदेश जारी किया है, वो 18 अप्रैल से ही लागू होगा. ये आदेश एमपी बोर्ड ही नहीं, सीबीएसई समेत सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा. छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए भोपाल कलेक्टर ने यह फैसला लिया है.
Symbolic picture.

सांकेतिक तस्वीर.

Bhopal News: मध्य प्रदेश में गर्मा से हाल बेहाल हो चुका है. राजधानी भोपाल में भी पारा 40 के पार पहुंच गया है. ऐसे में भोपाल में स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है. अब क्लास एक से 12वीं तक के स्कूलों को अधिकतम दोपहर 12 बजे तक ही संचालित होंगे. इसको लेकर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने आदेश जारी कर दिया है.

MP बोर्ड समेत सभी स्कूलों के लिए लागू होगा नियम

भोपाल कलेक्टर ने जो आदेश जारी किया है, वो 18 अप्रैल से ही लागू होगा. ये आदेश एमपी बोर्ड ही नहीं, सीबीएसई समेत सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा. छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए भोपाल कलेक्टर ने यह फैसला लिया है.

प्राइवेट और सरकारी दोनों स्कूलों पर लागू होगा आदेश

भोपाल कलेक्टर ने जारी किए गए अपने आदेश में लिखा, ‘भोपाल जिले में गर्मी के मौसम को देखते हुये छात्रों के स्वास्थ्य, सुविधा, सुरक्षा और आवागमन को ध्यान में रखते हुए भोपाल के अन्तर्गत संचालित सभी शासकीय ,अशासकीय , एम.पी.बोर्ड / सी.बी.एस.ई./आई.सी.एस.ई. और शासन द्वारा मान्यता प्राप्त समस्त विद्यालय प्री प्राइमरी की कक्षायें विद्यालय अपनी और छात्रों की सुविधानुसार अधिकतम दोपहर 12 बजे तक, साथ ही कक्षा एक से 12वीं तक की कक्षायें सुबह 7.30 बजे से अधिकतम दोपहर 12 बजे तक ही संचालित की जाएगी. शासन द्वारा पूर्व से निर्धारित परीक्षा आदि आवश्यक कार्यक्रम यथावत समय सारणी अनुसार संचालित रहेगें. यह आदेश 18 अप्रैल से आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा.’

राजधानी भोपाल के अलावा मैहर, नर्मदापुरम समेत कई जिलों में गर्मी के कारण स्कूलों की टाइमिंग बदली गई है.

MP के कई जिलों में पारा 40 के पार

मध्य प्रदेश में गर्मी ने विकराल रूप ले लिया है. कई जिलों में पारा 40 के पार पहुंच गया. गुरुवार की बात करें तो नर्मदापुरम प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा. यहां पारा 43 डिग्री के पार दर्ज किया गया. मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश का तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है. इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में भी लोगों को गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है.

ये भी पढे़ं: Damoh में कलेक्टर ने सरकारी हॉस्टल का किया निरीक्षण, दाल चखते ही लग गई मिर्ची, कहा- बच्चियां इसे कैसे खाती होंगी

ज़रूर पढ़ें