मिडिल ईस्ट तनाव का असर! रायपुर में ड्राई फ्रूट 30 फीसदी तक महंगे, मोबाइल के दाम में भी 5000 रुपये का इजाफा

CG News: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही खींचतान का प्रभाव दिखाई देने लगा है. राजधानी रायपुर में ड्राई फ्रूट्स के दाम में 30 फीसदी का इजाफा हो गया है. इस वजह से मिठाइयों की कीमत भी बढ़ गई है. 50 से 500 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है.
Raipur dry fruits mobile automobile parts prices have risen upto 5000 rupees

सांकेतिक तस्वीर

CG News: मिडिल ईस्ट तनाव का असर छत्तीसगढ़ में दिखाई दे रहा है. अमेरिका और ईरान के बीच चल रही खींचतान का प्रभाव दिखाई देने लगा है. राजधानी रायपुर में ड्राई फ्रूट्स के दाम में 30 फीसदी का इजाफा हो गया है. इस वजह से मिठाइयों की कीमत भी बढ़ गई है. 50 से 500 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है.

सप्लाई चेन पर असर

  • खाड़ी देशों में तनाव की वजह से सप्लाई चेन प्रभावित हुई है.
  • ईरान, कुवैत, अफगानिस्तान, कैलिफोर्निया, वियतनाम और कतर से आयात किए जाने वाले सूखे मेवों पर असर पड़ा है.
  • कीमतों में तेज उछाल देखा गया है.
  • ये मेवे हुए महंगे – काजू, बादाम, पिस्ता, अंजीर, अखरोट आदि.
  • लॉजिस्टिक्स का खर्च बढ़ने के कारण ऑटोमोबाइल, पेट्रोकेमिकल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और तेल 2 से 30 फीसदी तक महंगा हुआ है.

ऑटोमोबाइल सेक्टर पर असर

  • मिडिल ईस्ट में तनाव का असर ऑटोमोबाइल सेक्टर पर पड़ा है.
  • कच्चे माल की कमी की वजह से ऑटो पार्ट्स की कीमतों में 10 से 12 फीसदी का उछाल देखने को मिला है.
  • लुब्रिकेट ऑइल भी 50 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है.
  • जहां टू व्हीलर्स 500 से 1500 रुपये और कारों पर 5000 से 50000 रुपये का इजाफा हुआ है.

ये भी पढ़ें: राजनांदगांव में साईं एप के सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़, मास्टरमांइड नागपुर से गिरफ्तार, 10 हजार में बेचता था आईडी

इलेक्ट्रॉनिक्स सामान 10 फीसदी तक महंगे

  • इलेक्ट्रॉनिक्स सामान 5 से 10 फीसदी महंगे हो गए हैं.
  • 10 से 20 हजार रुपये वाले मोबाइल एक-तीन हजार और 50 हजार से ऊपर के मोबाइल 5000 रुपये तक महंगे हो गए हैं.

ज़रूर पढ़ें