‘EVM पर इंक, परफ्यूम और गोंद लगाए तो खैर नहीं…’, बंगाल और तमिलनाडु में वोटिंग से पहले EC की सख्ती

Bengal Tamilnadu Election 2026: गुरुवार 23 अप्रैल 2026 को तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं. इस दौरान बंगाल के 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान होगा. वहीं तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर चुनाव होने हैं.
election commission evm strict rules

बंगाल और तमिलनाडु में वोटिंग से पहले EC की नकेल

EVM Tampering Warning Ahead of State Elections: चुनाव आयोग ने ईवीएम को लेकर बड़ा फैसला लिया है. आयोग ने साफ कहा कि ईवीएम के बटन पर इत्र, गोंद या किसी भी तरह का पदार्थ लगाना छेड़छाड़ माना जाएगा और यह चुनावी अपराध है. अगर किसी मतदान केंद्र पर ऐसा किया जाएगा, तो वहां के पीठासीन अधिकारी को तुरंत सेक्टर अधिकारी या रिटर्निंग अधिकारी को इसकी जानकारी देनी होगी. जानें चुनाव आयोग ने क्या कहा?

चुनाव आयोग ने यह आदेश मंगलवार, 21 अप्रैल को दिया है. जिसमें बताया कि ईवीएम के किसी भी बटन पर टेप, गोंद या अन्य कोई चीज नहीं लगी होनी चाहिए. नहीं तो ऐसे मामलों पर चुनाव आयोग सख्त से सख्त कार्रवाई करेगा. इतना ही नहीं आयोग ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो दोबारा मतदान भी कराया जा सकता है. चुनाव आयोग के अनुसार, दावा किया गया था कि कुछ राजनीतिक कार्यकर्ता यह पता लगाने के लिए ईवीएम के साथ छेड़ाछाड़ करते हैं, ताकि पता चल सके कि वोट उनके पक्ष में पड़ा या नहीं. अब ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

अपराध की श्रेणी में आएगा

चुनाव आयोग का यह फैसला उस दौरान आया, जब दो दिन बाद पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव आयोग ने पीठासीन अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं. आयोग का मानना है कि इससे वोट की गोपनीयता प्रभावित हो सकती है. यह चुनावी अपराध की श्रेणी में आएगा.

ये भी पढ़ेंः अजमेर दरगाह में भीड़ के बीच फंसे शाहरुख खान, धक्का मारकर किया बाहर, बॉडीगार्ड ने बताया कैसा था रिएक्शन

23 अप्रैल को होने हैं चुनाव

बता दें, गुरुवार 23 अप्रैल 2026 को तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं. इस दौरान बंगाल के 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान होगा. तमिलनाडु और बंगाल दोनों जगहों पर मंगलवार की शाम से प्रचार-प्रसार थम गया है. चुनावी प्रचार के अंतिम दिन सभी दलों के दिग्गजों ने पूरा दमखम दिखाया. 4 मई को दोनों प्रदेशों में विधानसभा चुनाव के परिणाम जारी होंगे. परिणाम के बाद ही साफ होगा कि इस बार तमिलनाडु और बंगाल में जनता किसे अपना आशीर्वाद देती है.

ज़रूर पढ़ें