UP Board 10th Topper: यूपी बोर्ड की टॉपर सौम्या का आज तक नहीं टूट पाया रिकॉर्ड, जानें हासिल किए थे कितने नंबर

UP Board 10th Topper: 10वीं परीक्षा में टाप करने के बाद सौम्या ने बताया कि 'जितना पढ़ो, ध्यान से पढ़ो और रिवीजन कभी मत छोड़ो. ताकि पुरानी चीजें न भूल जाएं.'
UP Board 10th Topper saumya Patel

सौम्या पटेल यूपी बोर्ड 10वीं की 2016 टॉपर, जिसका कोई रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया.

UP Board 10th Topper: यूपी बोर्ड का परिणाम आने में कुछ ही समय बाकी है. आज शाम 4 बजे नतीजे जारी किए जाएंगे. अगर यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट के इतिहास को देखा जाए, तो 2016 बैच की सौम्या का किसी ने रिकार्ड नहीं तोड़ पाया. हर साल कोई न कोई टॉपर जरूर बनता है, लेकिन आज तक किसी ने सौम्या पटेल को पीछे नहीं कर पाया. अब देखना यह होगा कि क्या इस साल रिकार्ड टूटेगा या फिर से सौम्या मिसाल से रूप में कायम रहेंगी.

हर साल जब टॉपर की लिस्ट आती है, तो सबसे पहले यही चेक किया जाता है कि क्या सौम्या पटेल का रिकार्ड टूट गया. हालांकि आज तक किसी ने सौम्या का रिकार्ड नहीं तोड़ पाया. सौम्या ने साल 2016 की 10वीं की परीक्षा में 98.67 प्रतिशत नंबर पाई थी. यानी सौम्या को 600 में से 592 नंबर मिले. साइंस में उसे 100 नंबर मिले थे.

टीना डाबी से प्रभावित है सौम्या

बता दें, सौम्या मूल रूप से सरांवा की रहने वाली है, लेकिन वह अपने बुआ के यहां रायबरेली में रहकर पढ़ाई करती थी. सौम्या किसान परिवार से आती है, लेकिन उसने अपनी पढ़ाई में किसी प्रकार से आर्थिक स्थति को बाधा नहीं बनने दिया. सौम्या ने बताया कि वह आईएएस बनना चाहती है और वह यूपीएससी टॉपर टीना डाबी से काफी प्रभावित है.

रिवीजन को बताया सफलता की कुंजी

10वीं परीक्षा में टाप करने के बाद सौम्या ने बताया कि ‘जितना पढ़ो, ध्यान से पढ़ो और रिवीजन कभी मत छोड़ो. ताकि पुरानी चीजें न भूल जाएं.’ आपके अच्छे नंबर आएंगे. परीक्षा देने से पैनिक न हों. यही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है.

ये भी पढ़ेंः वेबसाइट क्रैश होने पर कैसे देखें रिजल्ट? इन आसान तरीकों से सबसे पहले देख सकेंगे नतीजे

कैसे चेक करें रिजल्ट?

  • अभ्यर्थी रिजल्ट चेक करने के लिए यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं.
  • इसके बाद यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट 2026 (10वीं) या यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 (12वीं) की लिंक पर क्लिक करें.
  • जब नया टैब खुल जाए, तो अपना रोल नंबर डालकर सबमिट कर दें.
  • इस दौरान आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा. आप चाहें तो इसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए रख सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें