13 साल की दुल्हन…42 का दूल्हा, इंदौर में बाल विवाह की कोशिश नाकाम, भाई के लिए बहन की शादी, जानें क्या है मामला

MP News: इंदौर में बाल विवाह की कोशिश को नाकाम कर दिया गया है. नाबालिग भाई की शादी के लिए 13 साल की बहन का विवाह 42 साल के शख्स के साथ कराया जा रहा था. महिला एवं बाल विकास विभाग ने कार्रवाई की.
indore child marriage 13 years old girl to 42 years old man halted by authorities

इंदौर: महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने बाल विकास की कोशिश नाकाम की

MP News: मध्य प्रदेश में लगातार बाल विवाह के खिलाफ लगातार मुहिम जारी है. महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम लोगों को जागरूक कर रही है. इसके साथ ही इस तरह की गतिविधियों पर लगाम लगाने की कोशिश भी जारी है. इंदौर में ऐसी एक शादी को रुकवाया गया. इसमें भाई की शादी के लिए नाबालिग बहन का विवाह 42 साल के शख्स से कराया जा रहा था.

क्या है पूरा मामला?

महिला एवं बाल विकास विभाग को हेल्पलाइन नंबर पर इंदौर जिले के राऊ क्षेत्र के रंगवासा गांव में बाल विवाह की सूचना मिली. प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची. जांच में पाया गया कि उम्र छिपाकर शादी की जा रही है. जब जांच दल ने सबूत के तौर पर पेश की गई अंकसूची का निरीक्षण किया तो पाया कि ये फर्जी है. विवाह को रुकवा दिया गया. ये पूरा मामला शुक्रवार (24 अप्रैल 2026) का है. बाल विवाह की तारीख शनिवार (25 अप्रैल) को तय की गई थी.

बालिका की उम्र 13 साल पायी गई

परिजनों ने उम्र छिपाने के लिए जो अंकसूची पेश की थी, प्रशासनिक टीम ने उसकी जांच जिला शिक्षा अधिकारी से कराई. जांच में सामने आया कि संबंधित स्कूल ने अंकसूची जारी नहीं की है. इससे भी हैरान करने वाली बात सामने आयी कि बालिका की उम्र 13 साल है. वहीं, भाई की उम्र 19 पायी गई. परिजनों द्वारा बताई उम्र से कम निकली.

ये भी पढ़ें: नर्सिंग के 30 हजार छात्रों को हाई कोर्ट से झटका! HC – बिना अनुमति नहीं होंगे एग्जाम, 28 अप्रैल से होने थे

42 साल के शख्स से शादी

‘बेटी लो, बेटी दो’, जैसी सामाजिक प्रथा के तहत 13 साल की बच्ची की शादी 42 साल के शख्स के साथ कराई जा रही थी. दरअसल, दादा ने अपने 19 साल के पोते की शादी के लिए बहन की शादी तय की थी. उज्जैन की चंद्रवंशी बागरी समाज धर्मशाला में विवाह किया जाना था. जिला प्रशासन को सूचना दी गई ताकि निगरानी रखी जा सके.

ज़रूर पढ़ें