MP News: सीएम मोहन यादव ने लॉन्च किया किसान हेल्पलाइन नंबर, एक कॉल पर मिलेगी सभी जानकारी, कई योजनाओं का हुआ शुभारंभ

MP Farmer Scheme Helpline: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 'किसान कल्याण डैशबोर्ड' और 'पैक्स (PAX) समितियों' में सदस्यता बढ़ाने के महाअभियान के साथ-साथ प्रदेश के किसानों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी लॉन्च किया. य
CM Mohan Yadav

सीएम मोहन यादव

CM Mohan Yadav Launches Farmer Helpline: मध्य प्रदेश सरकार लगातार प्रदेश के नागरिकों और किसानों के हित के लिए कई बड़े कदम उठा रही है. राजधानी भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित ‘कृषि कर्मयोगी उन्मुखीकरण प्रशिक्षण एवं कार्यशाला’ में मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए नई पहल की शुरुआत की. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ‘किसान कल्याण डैशबोर्ड’ और ‘पैक्स (PAX) समितियों’ में सदस्यता बढ़ाने के महाअभियान के साथ-साथ प्रदेश के किसानों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी लॉन्च किया. यह हेल्पलाइन सेवा सही तरीके से काम करती है या नहीं, इसकी जांच के लिए मुख्यमंत्री ने खुद हेल्पलाइन नंबर 155253 पर कॉल कर कृषि संबंधी जानकारी ली.

‘किसानों के लिए 16 विभाग मिलकर काम कर रहे हैं’

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के किसानों के लिए ‘कृषक कल्याण वर्ष’ के तहत 16 विभाग मिलकर काम कर रहे हैं. अपने भाषण में उन्होंने स्पष्ट किया कि उद्यानिकी, सहकारिता, पशुपालन और मत्स्य पालन जैसे विभागों को आपस में जोड़कर प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दे रही है, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे पूरे मन और समर्पण के साथ कार्य करें, जिससे किसानों की उन्नति के साथ-साथ प्रदेश का भी विकास हो सके.

सरकार किसानों को नए तरीके सीखा रही है

डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार किसानों को खेती के नए तरीके सिखा रही है, ताकि उनकी खेती की लागत कम हो और मुनाफा बढ़ सके. उन्होंने बताया कि सरकार अब गेहूं को 2,625 रुपए प्रति क्विंटल के अच्छे दाम पर खरीद रही है. इसके अलावा, किसान अब मक्का और गेहूं के बचे हुए डंठल को बेचकर भी अतिरिक्त कमाई कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना के लिए आधार से बैंक खाता लिंक करवाना जरूरी, जानिए DBT की पूरी प्रक्रिया

‘हर जिले में किसान मेले लगाए जा रहे हैं’

कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने बताया कि प्रदेश के हर जिले में किसान मेले लगाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला के जरिए अधिकारियों के साथ मिलकर खेती को बेहतर बनाने पर चर्चा की जा रही है. कृषि विभाग के मुताबिक, इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में 16 अलग-अलग विभागों के 1,627 अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं.

ज़रूर पढ़ें