‘ठूंस-ठूंसकर पर्यटकों को भरा गया…’, जबलपुर हादसे में रेस्क्यू किए गए शख्स का आरोप, भोपाल की घटना से नहीं लिया सबक

Jabalpur Cruise Incident: राजधानी भोपाल की अपर लेक में साल 2022 में तेज हवाओं के कारण क्रूज आंशिक रूप से डूब गया था. इसमें सवार लोगों को रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया था. इसके बाद पर्यटन विभाग के अंतर्गत राज्य में संचालित क्रूज के लिए कई सुधार किए गए.
jabalpur cruise incident safty gaps exposed tourist said no life jacket

जबलपुर क्रूज हादसा

Jabalpur Cruise Incident: जबलपुर के बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे की डराने वाली कहानियां सामने आ रही हैं. जिन्हें पानी से सुरक्षित बाहर निकाला गया, उन्होंने हैरान करने वाली बातें बताई हैं. पर्यटकों ने क्रूज में अव्यवस्था का जिक्र किया. जानकारी ये भी सामने आई कि लाइफ जैकेट तक पहनने के लिए नहीं दी गई थी.

‘पर्यटकों को ठूंस-ठूंसकर भरा गया’

हादसे में सुरक्षित बचीं एक यात्री प्रिया शर्मा ने बताया अव्यवस्था का आरोप लगाया. दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने बताया कि क्रूज में पर्यटकों को ठूंस-ठूंसकर भरा गया था. लाइफ जैकेट भी नजर नहीं आ रही थी. क्रूज में सवार बच्चे यहां-वहां दौड़ते रहे थे, जिन्हें रोकने वाला कोई नहीं था. उन्होंने आगे बताया कि रेलिंग इतने नीची थी कि उसे कोई भी पार कर सकता था. एक अन्य यात्री ने बताया कि लाइफ जैकेट को तब दिया गया, जब क्रूज डूबने लगा.

भोपाल की घटना से सबक नहीं

दरअसल, राजधानी भोपाल की अपर लेक में साल 2022 में तेज हवाओं के कारण क्रूज आंशिक रूप से डूब गया था. इसमें सवार लोगों को रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया था. इसके बाद पर्यटन विभाग के अंतर्गत राज्य में संचालित क्रूज के लिए कई सुधार किए गए. इन सुधारों के तहत लाइफ जैकेट को अनिवार्य कर दिया गया था. सुरक्षा प्रक्रिया को मजबूत किया गया था. इसके साथ ही रेलिंग को मजबूत बनाने के लिए कहा गया था.

ये भी पढ़ें: ‘मुझे बचा लिया लेकिन मेरी पत्नी…’, जबलपुर क्रूज हादसे में मौत के मुंह से बाहर आए शख्स की कहानी रुला देगी

भोपाल की घटना के बाद कुछ दिनों तक हलचल रही लेकिन समय के साथ अनियमितताएं बरती जाने लगी. जबलपुर में हुई क्रूज दुर्घटना इसी लापरवाही के तौर पर दिखाई देती है. सच्चाई क्या है ये तो जांच की रिपोर्ट आने के बाद मालूम चलेगा.

ज़रूर पढ़ें