पत्नी के बर्थडे पर ससुर ने दामाद को दी ‘मौत की शराब’, 4 महीने बाद ऐसे हुआ खुलासा, अब हुई जेल
आगरा में ससुर ने बेटी के साथ मिलकर दामाद को पिलाई 'मौत की शराब'
UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा में पत्नी ने अपने पिता के साथ मिलकर पति को ही ठिकाने लगा दिया. इसका खुलासा करीब 4 महीने बाद हुआ. मृतक की पत्नी और ससुर ने इतने संयोजित तरीके से हत्या की, ताकि किसी को भनक भी न लग सके, लेकिन कहते है न कि सच एक न एक दिन सामने आ ही जाता है. ठीक वैसे ही हुआ, जिस हत्या को पुलिस ने संदिग्ध मौत माना था. वह सुनियोजित तरीके से की गई हत्या है. इसका खुलासा बिसरा रिपोर्ट से हुआ है. जानें क्या है पूरा मामला?
आगरा में ससुर और पत्नी के रिश्तों को कलंकित करने का मामला सामने आया है. दरअसल, 22 नवंबर 2025 को पत्नी का जन्मदिन था, तो पार्टी के लिए उसने अपने मायके में पति को भी बुलाया था. लेकिन पति को इस दौरान कोई भी अंदाजा नहीं था कि वह जहां जा रहा है, वही उसके खून के प्यासे हैं. पार्टी के नाम पर पहले पति को शराब पिलाई गई और उस शराब में जहर मिला दी, ताकि किसी प्रकार का शक न हो.
4 महीने बाद हुआ खुलासा
जब जितेंद्र ने शराब पी ली, तो इस दौरान उसकी हालत खराब होने लगी. गंभीर हालत में उसे रात करीब 3 बजे अस्पताल में इलाज के लिए ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जितेंद्र की मौत को पुलिस ने संदिग्ध मानते हुए बिसरा रिपोर्ट के लिए भेज दिया. जब 4 महीने बाद बिसरा रिपोर्ट आई, तो हर कोई हैरान रह गया, जितेंद्र को इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं रहा कि जिसके साथ जीने-मरने की कसमें खा रहे हैं, वहीं हत्या कर देंगे.
ये भी पढे़ंः गंगा एक्सप्रेसवे पर तीन बार बदली टोल की कीमत, फिलहाल नहीं लगेगा चार्ज, जानें नया रेट
जितेंद्र के परिजनों ने की कार्रवाई की मांग
बिसरा रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी और ससुर के नाम मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार जितेंद्र का पत्नी के साथ विवाद चलता था, जिसकी वजह से पिता ने ऐसी खौफनाक साजिश रची और ठिकाने लगा दिया. पहले तो जितेंद्र के घरवालों ने संदिग्ध मानते हुए किसी प्रकार की कार्रवाई की बात नहीं की, लेकिन जितेंद्र का परिवार कार्रवाई की मांग कर रहा है.