DMK के बागी से चुनाव हार मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, V.S. Babu ने लहराया जीत का परचम
एम के स्टालिन
Kolathur Election Results 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव नतीजों में सबसे बड़ा झटका मौजूदा मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को लगा है. प्रदेश से सरकार जाने के साथ-साथ वह अपनी सीट भी नहीं बचा पाए हैं. एम के स्टालिन की मजबूत मानी जाने वाली कोलाथुर सीट पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. इस सीट पर टीवीके प्रत्याशी वीएस बाबू ने जीत दर्ज की है. V.S. Babu पहले डीएमके में ही स्टालिन के साथ काम किया करते थे. हालांकि चुनाव से पहले उन्होंने साथ छोड़कर विजय का हाथ पकड़ लिया था.
चुनाव आयोग के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, कई राउंड की गिनती के बाद वी.एस. बाबू हजारों वोटों से आगे चल रहे थे. हालांकि स्टालिन बाबू से आगे नहीं निकल पाए. यह सीट लंबे समय से स्टालिन का गढ़ मानी जाती रही है, ऐसे में उनका इस सीट पर हारना राजनीति में बड़ा झटका माना जा रहा है.
त्रिकोणीय रहा इस बार मुकाबला
इस बार कोलाथुर में मुकाबला त्रिकोणीय रहा, जहां DMK स्टालिन के सामने TVK उम्मीदवार के अलावा अन्य दलों के प्रत्याशी भी मैदान में थे. लेकिन असली टक्कर टीवीके और डीएमके के बीच ही थी. हालांकि पहली बार चुनाव लड़ रही टीवीके ने स्टालिन के गढ़ में सेंध लगा दी है.
स्टालिन के लिए बड़ा झटका
दिलचस्प बात यह है कि अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी TVK ने पूरे राज्य में मजबूत प्रदर्शन कर राजनीतिक संतुलन बदल दिया है. यही वजह रही कि कई बड़े नेताओं को अपने गढ़ में भी संघर्ष करना पड़ा.
कोलाथुर सीट हमेशा से डीएमके का मजबूत किला रही है, लेकिन इस बार वोटरों का रुझान बदलता देखा.शुरुआती रुझानों में स्टालिन का पिछड़ना न सिर्फ व्यक्तिगत झटका माना जा रहा है, बल्कि यह डीएमके के लिए भी बड़ा राजनीतिक संकेत है.
स्टालिन इस बार ना तो अपनी सरकार बचा पाए और न ही सीट बचा पाए. कुल मिलाकर 6 महीने पहले बनी पार्टी ने स्टालिन के किले को ध्वस्त कर दिया है. चुनाव से पहले स्टालिन ने दावा किया था कि टीवीके कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाएगी. लेकिन चुनावी नतीजों ने हर किसी को हैरान कर दिया.
ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने कैसे बदला अपना सियासी समीकरण? क्यों टूटा TMC का किला