PM मोदी की अपील का दिखा असर, अमित शाह समेत देश के कई नेताओं के काफिले से कम हुई गाड़ियां
2 गाड़ियों में पीएम मोदी का काफिला
PM Modi Convoy: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से अपील की है कि वैश्विक ऊर्जा संकट को देखते हुए ईंधन की बचत करें. इसकी शुरुआत पीएम मोदी ने खुद से की है. आज बुधवार को उनके काफिले में सिर्फ 2 गाड़ियां देखी गईं. पीएम मोदी की अपील के बाद अमित शाह समेत देश के कई नेताओं ने अपने काफिले के वाहनों में कमी कर दी है. ऐसे में जिन नेताओं के काफिले में 20-30 गाड़ियां चलती थी. अब उनके काफिले में सिर्फ 4-5 गाड़ियां ही देखने को मिल रही हैं. इसके साथ ही पीएम मोदी ने ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EV) का उपयोग करने की बात कही है.
पीएम मोदी की अपील के बाद लगभग सभी प्रदेशों के सीएम ने अपने काफिले में कमी की है. आज देश के गृहमंत्री ने भी अपने काफिले को छोटा कर बड़ा संदेश दिया है. हालांकि, इस दौरान सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किए बिना गाड़ियों की संख्या घटाने की बात कही है. प्रधानमंत्री ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के इस्तेमाल को बढ़ाने, गैरजरूरी नई गाड़ियों की खरीद टालने और ज्यादा से ज्यादा वर्चुअल मीटिंग्स करने पर भी जोर दिया है. अब इसका असर साफ दिखाई देने लगा है.
दिल्ली | पीएम मोदी के काफिले में दिखीं सिर्फ 2 गाड़ियां, वीडियो वायरल #NarendraModi #PMModi #Convey #ViralVideo pic.twitter.com/XK6jS5LRXV
— Vistaar News (@VistaarNews) May 13, 2026
पीएम मोदी ने भी कम किया काफिला
पीएम मोदी ने यह फैसला वैश्विक तनाव और ऊर्जा संकट को देखते हुए लिया है. पीएम मोदी ने अपील के साथ खुद इसे अपनाया है. पीएम मोदी ने अपने एसपीजी काफिले को 50 प्रतिशत छोटा करने का निर्देश दिया है. इससे न सिर्फ सरकारी खर्च कम होगा, बल्कि ईंधन की भी बचत होगी. पीएम मोदी के अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी अपने प्रदेश के सभी मंत्रियों को निर्देश दिए हैं कि 50 प्रतिशत काफिला कम किया जाए. इसके साथ ही वर्क फ्रॉम होम और वर्चुअल मीटिंगों पर जोर दिया.
ये भी पढ़ेंः विजय सरकार ने पास किया फ्लोर टेस्ट, 144 विधायकों का TVK के पक्ष में मतदान, विपक्ष में पडे़ केवल 22 वोट
सुरक्षा पर कोई प्रभाव नहीं
गृह मंत्री अमित शाह के काफिले से जो गाड़ियां कम की गई हैं, उससे उनकी सुरक्षा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. बल्कि अनावश्यक खर्च और ईंधन बचेगा. पीएम मोदी ने यह अपील हैदराबाद में की थी, जिसके तुरंत बाद खुद पर भी लागू कर दिया. जिसके बाद गृहमंत्री अमित शाह ने भी काफिले को घटाने का निर्णय लिया.