Good News: लखनऊ में जाम से मिलेगा छुटकारा, 14 किमी लंबी 6 लेन सड़क बनाने को योगी सरकार ने दी मंजूरी

Lucknow 6 Lane Road Project: लखनऊ की इन दोनों परियोजनाओं को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 5 मई 2026 को कैबिनेट बैठक के दौरान मुहर लगाई थी. इस दौरान योगी सरकार ने 546 करोड़ 51 लाख 83 हजार के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई थी.
Lucknow Good News

लखनऊ में 14 किमी लंबी 6 लेन सड़क बनाने को योगी सरकार ने दी मंजूरी

New 6 Lane Highway Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अब ट्रैफिक जाम की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा. क्योंकि सरकार अब ट्रैफिक को कम करने का नया प्लान तैयार कर लिया है. योगी सरकार ने लखनऊ में 6 लेन सड़क निर्माण के प्रस्ताव में को मंजूरी दी है, इसके लिए 546 करोड़ रुपये स्वीकृति किए गए हैं. इस प्रोजेक्ट के पूरे होने से लखनऊ वालों को जाम से मुक्ति मिलेगी. अभी कई रास्तों पर भीषण जाम का सामना करना पड़ता है. 6 लेन सड़क बनने से न सिर्फ आवागमन आसान होगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी प्रदान होंगे.

योगी सरकार ने लखनऊ में 6 लेन सड़क निर्माण को मंजूरी देकर लोगों को बड़ी राहत दी है. यह सड़क 14.280 किलोमीटर की होगी. योजना के अनुसार, लखनऊ की आउटर रिंग रोड के रैथा अंडरपास से पीएम मित्र पार्क (टेक्सटाइल पार्क) तक 6 लेन सड़क निर्माण किया जाएगा. इस सड़क को लेकर लखनऊवासी काफी समय से इंतजार कर रहे थे. सरकार का इस सड़क को बनाने का मुख्य उद्देश्य टेक्सटाइल पार्क तक बेहतर कनेक्टिविटी स्थापित करना है.

546 करोड़ 51 लाख 83 हजार रुपये होंगे खर्च

इसके अलावा 8 किलोमीटर लंबी 2 लेन सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा. आईआईएम (इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट) लखनऊ से आउटर रिंग रोड के रैथा अंडरपास तक चौड़ीकरण का काम किया जाएगा. दोनों परियोजनाओं को मिलाकर कुल अनुमानित 546 करोड़ 51 लाख 83 हजार रुपये खर्च होंगे.

ये भी पढ़ेंः यूपी में आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, अब तक 90 से ज्यादा की मौत, कई घायल

कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मिली थी स्वीकृति

बता दें, दोनों परियोजनाओं को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 5 मई 2026 को कैबिनेट बैठक के दौरान मुहर लगाई थी. इस दौरान योगी सरकार ने 546 करोड़ 51 लाख 83 हजार के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई थी. सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद माना जा रहा है कि जल्द ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा. इस परियोजना की स्वीकृति मिलते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी.

ज़रूर पढ़ें