बिना चीनी और गुड़ के ठंडी दही में डालें ये खास चीज, बनाएं स्वादिष्ट और मीठी लस्सी
Sugar Free Lassi: गर्मी का मौसम शुरू होते ही उत्तर भारत के घरों में ठंडी-ठंडी लस्सी की मांग बढ़ जाती है. तेज धूप और गर्मी से राहत पाने के लिए एक गिलास गाढ़ी और मलाईदार लस्सी बहुत सुकून देती है.
बिना गुड़-शक्कर के घर पर बनाएं लस्सी
Sugar Free Lassi: गर्मी का मौसम शुरू होते ही उत्तर भारत के घरों में ठंडी-ठंडी लस्सी की मांग बढ़ जाती है. तेज धूप और गर्मी से राहत पाने के लिए एक गिलास गाढ़ी और मलाईदार लस्सी बहुत सुकून देती है. लेकिन आजकल फिटनेस का ध्यान रखने वाले लोग, वजन कम करने वाले लोग और डायबिटीज के मरीज इसमें डाली जाने वाली ज्यादा चीनी की वजह से इसे कम पीते हैं.
लस्सी बनाने के लिए इन चीजों की होगी जरूरत
- इस लस्सी को बनाने के लिए ताजा और गाढ़ा दही (जो ज्यादा खट्टा न हो) लगभग 2 कप लें.
- इसके साथ 2–3 चम्मच ठंडी मलाई.
- 4–5 भीगे और बीज निकाले हुए खजूर (मीठास के लिए) 1 छोटा चम्मच शहद.
- एक चुटकी हरी इलायची पाउडर.
- ठंडा पानी या बर्फ, और ऊपर से सजाने के लिए कटे हुए बादाम और पिस्ता इस्तेमाल करें.
ये भी पढ़ें-तपती गर्मी में शरीर को तुरंत ठंडक देती है पहाड़ी भूटि छाछ, जानिए इसे बनाने का देसी और आसान तरीका
घर पर लस्सी बनाने का आसान तरीका
- लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले फुल क्रीम दूध से जमे ताजे दही का इस्तेमाल करें, जो खट्टा न हो ताकि कम मीठा डालने पर भी स्वाद अच्छा रहे.
- भीगे हुए खजूरों को थोड़ा ठंडा पानी या दूध डालकर मिक्सी में पीसकर चिकना पेस्ट बना लें.
- अब एक बड़े बर्तन या मिक्सर जार में दही, खजूर का पेस्ट, इलायची पाउडर और आधी मलाई डालकर अच्छे से मिला लें.
- ध्यान रहे इसे ज्यादा देर तक न फेंटें, बस हल्का सा मिक्स करें, नहीं तो दही पानी छोड़ सकता है.
- तैयार लस्सी को गिलास या मिट्टी के कुल्हड़ में डालकर परोसें.