तपती गर्मी में शरीर को तुरंत ठंडक देती है पहाड़ी भूटि छाछ, जानिए इसे बनाने का देसी और आसान तरीका

Healthy Summer Drink: आम छाछ तो हर घर में बन जाती है, लेकिन पहाड़ी भूटि छाछ का स्वाद इसके खास तड़के और पहाड़ी नमक की वजह से बिल्कुल अलग होता है. इसमें सरसों का तेल, राई और सूखी लाल मिर्च का तड़का लगाया जाता है, जिससे इसमें देसी और मसालेदार फ्लेवर आ जाता है.
Pahadi Bhuti Chaas

पहाड़ी भूटि छाछ घर पर कैसे बनाएं

Healthy Summer Drink: गर्मी के मौसम में लोग सबसे ज्यादा ठंडी लस्सी और छाछ पीना पसंद करते हैं, क्योंकि ये शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ स्वाद में भी काफी अच्छी लगती हैं. गांवों और पहाड़ी क्षेत्रों में आज भी कई पारंपरिक पेय पदार्थ बनाए जाते हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ शरीर के लिए फायदेमंद भी माने जाते हैं. इन्हीं खास ड्रिंक्स में से एक है पहाड़ी भूटि छाछ.

पहाड़ी भूटि छाछ में क्या खास है?

आम छाछ तो हर घर में बन जाती है, लेकिन पहाड़ी भूटि छाछ का स्वाद इसके खास तड़के और पहाड़ी नमक की वजह से बिल्कुल अलग होता है. इसमें सरसों का तेल, राई और सूखी लाल मिर्च का तड़का लगाया जाता है, जिससे इसमें देसी और मसालेदार फ्लेवर आ जाता है. यही कारण है कि इसे पीते ही शरीर में ताजगी महसूस होने लगती है.

घर पर कैसे बनाएं पहाड़ी भूटि छाछ?

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ा गिलास ठंडी छाछ लें.
  • अगर घर की ताजी छाछ हो, तो इसका स्वाद और भी अच्छा लगता है.
  • अब इसमें आधा छोटा चम्मच पहाड़ी नमक डालें. अगर पहाड़ी नमक उपलब्ध न हो, तो सेंधा नमक भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
  • अब तड़का तैयार करें. इसके लिए एक छोटी कड़ाही में एक छोटा चम्मच सरसों का तेल गर्म करें.
  • तेल हल्का गर्म हो जाए तो उसमें आधा छोटा चम्मच राई डाल दें.
  • जब राई चटकने लगे तब उसमें 1 से 2 सूखी लाल मिर्च डालें.
  • चाहें तो स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए करी पत्ता और हरा धनिया भी मिला सकते हैं.
  • अब तैयार गरम तड़के को ठंडी छाछ में डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  • इससे छाछ का स्वाद और सुगंध दोनों बढ़ जाते हैं और यह पीने में बेहद स्वादिष्ट लगती है.

ये भी पढ़ें-गर्मी में छाछ या लस्सी? जानिए शरीर के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद कौन है

गर्मियों में कितना फायदेमंद है पहाड़ी भूटि छाछ?

  • पहाड़ी भूटि छाछ सिर्फ स्वाद में ही खास नहीं होती, बल्कि यह गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने में भी मदद करती है.
  • छाछ पेट को हल्का रखती है और गर्मी की वजह से होने वाली थकान को कम करने में सहायक होती है.
  • दोपहर के खाने के साथ इसे पीने से शरीर तरोताजा रहता है और पानी की कमी भी नहीं होती.

ज़रूर पढ़ें