Prayagraj Vitthal Hotel Fire: प्रयागराज के विट्ठल होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे कई लोग, CM योगी ने राहत कार्य में तेजी के दिए निर्देश
प्रयागराज के विट्ठल होटल में लगी आग
CM Yogi Notices Hotel Fire: प्रयागराज के सिविल लाइन्स क्षेत्र में स्थित एक होटल में आग लग गई. आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया. होटल में जब आग लगी. उस दौरान अंदर ही कई लोग फंसे रहे, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है. इस घटना पर सीएम योगी ने भी संज्ञान लिया है.
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आग इतनी भयावह थी कि अंदर जाना मुश्किल था. सूचना मिलते ही सिविल लाइन्स पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की. आग की लपटें काफी ऊपर तक उठीं और पूरा इलाका धुएं के गुबार से छा गया. काफी देर बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक बहुत नुकसान हो चुका था.
आग की वजहों का पता लगाने जुटा प्रसाशन
जिस दौरान होटल में आग लगी. उस समय होटल के अंदर कई लोग मौजूद रहे. जिसे पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवानों ने सीढ़ियों और अन्य उपकरणों के माध्यम से अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला. लेकिन आग किन वजहों से लगी. अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. आग लगने की वजहों का पता लगाया जा रहा है.
ये भी पढे़ेंः योगी कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, भूपेंद्र चौधरी को MSME तो मनोज पांडेय को खाद्य विभाग
सीएम योगी ने दिए निर्देश
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि होटल के पास लगे ट्रांसफार्मर में अचानक किसी कारणवश आग लग गई थी, जिसकी वजह से जोरदार धमाका हुआ. देखते ही देखते विट्ठल होटल को अपनी जद में ले लिया. आग लगने की जैसे ही सूचना सीएम योगी को मिली. उन्होंने तुरंत घटना को संज्ञान में लेते हुए अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए. फिलहाल, अभी तक किसी जनहानि की खबर नहीं है.