बेटे से 5 साल छोटे उम्र के लड़के पर आया 40 साल की महिला का दिल, इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार, अब थाने पहुंचा मामला
40 साल की महिला को 14 साल के नाबालिग से हुआ प्यार
40 Year Woman Loves Younger Boy: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में एक 40 साल की महिला का प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि 14 साल के नाबालिग से शादी करने का दावा किया है. हैरानी वाली बात यह है कि जिस लड़के से शादी करने का दावा कर रही है. वह महिला के बड़े बेटे से भी 5 साल छोटा है. हालांकि, महिला के दावे का लड़का इनकार कर रहा है. जिसकी वजह से मामला थाने तक पहुंच गया.
जानकारी के मुताबिक, महिला यूपी के गोरखपुर की रहने वाली है. महिला रील बनाने की शौकीन है और उसकी रील में लाइक्स नहीं आते थे. इसी दौरान एक 14 साल का नाबालिग रील को लाइक कर दिया. यहीं से महिला और नाबालिग के बीच बातचीत शुरू हो गई, जो बाद में प्यार में बदल गई. यह सिलसिला काफी समय तक चलता रहा. महिला ने दावा किया कि दोनों ने शादी कर ली. हालांकि, महिला ने शादी के दावे को लेकर कोई आधिकारिक कागजात पेश नहीं किए हैं.
लड़के ने महिला से बनाई दूरी
यह मामला जैसे ही सामने आया. हर कोई हैरान रह गया और हर जगह चर्चा का विषय बन गया. लोग तरह-तरह की बातें करने लगे. जानकारी के मुताबिक, महिला जिससे शादी का दावा कर रही है. वह लड़का अपने पिता के साथ चेन्नई में रहता है. पहले तो बातचीत की शुरुआत में लड़के ने भी दिलचस्पी दिखाई, लेकिन बाद में दूरी बनाना शुरू कर दिया. इस दौरान महिला ने आरोप लगाया कि अब लड़का उसके साथ रहने से इनकार कर रहा है. जिसकी वजह से महिला ने पुलिस से मदद मांगने पहुंच गई.
ये भी पढ़ेंः 25 लाख रुपए मिलते ही बदला पति का रंग, पत्नी को छोड़ प्रेमिका संग हुआ फरार
पुलिस ने सुलह कराया मामला
मामले को सुनते ही पुलिस भी हैरान रह गई. लेकिन नाबालिग से मामला जुड़ा होने की वजह से पुलिस ने दूसरे पक्ष से भी संपर्क किया और मामले को सुलझाने का प्रयास किया. हालांकि, महिला ने बताया कि वह किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती है. जिसके बाद दोनों पक्ष राजी हो गए और भविष्य में संपर्क नहीं रखने की बात कही. फिलहाल, यह मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.