सायरन बजते ही पुलिस की गाड़ी में पहुंचाई ‘ठंडी बीयर’, रीवा में खाकी बर्दी में पहुंचे थे ‘साहब’, Video वायरल होते ही SP ने हटाया

Rewa Police Beer Controversy: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शराब दुकान के बाहर कैसे एक पुलिस की गाड़ी सायरन बजाते हुए आती है और दुकानदार ठंडी बीयर पकड़ा देता है.
Beer Delivered To Police Car

रीवा पुलिस का शराब लेते वीडियो वायरल

Beer Delivered To Rewa Police Car: मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने पुलिस समाज को शर्मसार कर दिया है. यह वीडियो रीवा जिले के गंगेव चौकी का बताया जा रहा है. जो सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हो रहा. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. फिलहाल, मामले पर एक्शन लेते हुए रीवा पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में एक आरक्षक और चालक को निलंबित कर दिया है.

यह वीडियो मनगवां थाने के गंगेव चौकी का बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शराब दुकान के बाहर कैसे एक पुलिस की गाड़ी सायरन बजाते हुए आती है और इस दौरान एक युवक हाथ में ठंडी बीयर लेकर आता है और गाड़ी में बैठे पुलिसकर्मी को देता है. इसके बाद गाड़ी का सायरन बंद होता है और पुलिसकर्मी गाड़ी लेकर रवाना हो जाता है.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो हड़कंप मच गया. हैरानी वाली बात यह है कि सरकारी वाहन में बैठे पुलिसकर्मी, वह भी ड्यूटी पर तैनात सरेआम शराब मंगवा रहे हैं. वीडियो देखते ही लोगों ने पुलिस की ही कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने शुरू कर दिए. स्थानीय निवासियों ने बताया कि ऐसा पहली बार नहीं है. हमेशा पुलिस की गाड़ी सायरन बजाते हुए आती है और खुद शराब लेकर चली जाती है. दुकानदार खुद शराब पहुंचाता है.

ये भी पढ़ेंः ‘संत सुरक्षा नीति बने,’ रीवा में दो साध्वियों की मौत के बाद मुनि प्रमाण सागर ने उठाई मांग

SP ने पुलिसकर्मी को हटाया

फिलहाल, इस घटना ने पुलिस पर भी सवालिया निशान छोड़ दिए. जिसके बाद मामले पर एक्शन लेते हुए रीवा एसपी ने पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया. इसकी जांच अनुविभागीय अधिकारी को सौंपी गई थी, जो सही पाई गई. जांच के बाद ही एसपी ने एक्शन लिया और आगे की जांच के आदेश दिए हैं. इसके साथ ही एसपी ने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे. उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा.

ज़रूर पढ़ें