‘इस्तीफा देने जा रहा हूं…’, कर्नाटक के सीएम का ऐलान, डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के छुए पैर

Karnataka CM Siddaramaiah Resignation Announcement: कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है. ब्रेकफास्ट मीटिंग में पद छोड़ने का एलान किया है.
Karnataka CM

कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया.

Siddaramaiah Resignation Statement: कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है. ब्रेकफास्ट मीटिंग में पद छोड़ने का एलान किया है. सूत्रों के मुताबिक, दोपहर 3 बजे राज्यपाल के ऑफिस जाकर इस्तीफा दे सकते हैं. सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के ताजपोशी का रास्ता भी साफ हो गया है.

सीएम सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद के इस्तीफे के ऐलान से पहले मंत्रियों के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग की. इसी दौरान उन्होंने भावुक होते हुए इस्तीफे का ऐलान कर दिया. मीटिंग आज सुबह 9 बजे रखी गई थी, लेकिन एक घंटे देरी से शुरू हुई. मीटिंग के दौरान जब सीएम सिद्धारमैया से डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने मुलाकात की तो दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया, फिर डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर भी छुए.

दोपहर 3 बजे सौंपेंगे इस्तीफा

जानकारी के मुताबिक, आज ही सिद्धारमैया को सीएम पद से इस्तीफा देना है और राज्यपाल थावरचंद गहलोत बेंगलुरु से बाहर हैं. लेकिन कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि गुरुवार की दोपहर 3 बजे इस्तीफा सौंपा जाएगा. राज्यपाल की गैर-मौजूदगी इस्तीफा प्रक्रिया को प्रभावित नहीं करेगी. क्योंकि संविधान के अनुसार, मुख्यमंत्री अपना इस्तीफा लोक भवन सचिव को सौंप सकते हैं.

ये भी पढ़ेंः जीत के बाद पीएम मोदी से मिले थलापति विजय, इस बात के लिए प्रधानमंत्री को बोला Thank you

डीके शिवकुमार के ताजपोशी का रास्ता साफ

सिद्धारमैया के इस्तीफे के ऐलान के बाद डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार की ताजपोशी का रास्ता साफ हो गया है. यानी सिद्धारमैया के बाद डीके शिवकुमार कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे. हालांकि, अभी तक इस पर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

राज्यसभा सांसद बन सकते हैं सिद्धारमैया

सीएम सिद्धारमैया के इस्तीफे से पहले डीके शिवकुमार ने उनसे मुलाकात की. इस दौरान डिप्टी सीएम ने उनका पैर छूकर आशीर्वाद लिया. माना जा रहा है कि सिद्धारमैया को पार्टी राज्यसभा भेज सकती है. हालांकि, उन्होंने पार्टी हाई कमान के इस ऑफर को अभी स्वीकार नहीं किया है.

ज़रूर पढ़ें