Twisha death case: ट्विशा शर्मा केस में सीबीआई का बड़ा कदम, डमी बॉडी से दफ्तर में किया सीन रिक्रिएशन

Twisha death case: ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में भोपाल स्थित सीबीआई दफ्तर में देर रात अधिकारियों की टीम ने पूरे घटनाक्रम का रिक्रिएशन किया.
Twisha death case

ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामला

Twisha death case: ट्विशा शर्मा केस में सीबीआई ने जांच तेज कर दी है. भोपाल स्थित सीबीआई दफ्तर में देर रात अधिकारियों की टीम ने पूरे घटनाक्रम का रिक्रिएशन किया. इस दौरान ट्विशा शर्मा की डमी बॉडी का इस्तेमाल हुआ, जिसकी पहली झलक विस्तार न्यूज़ के कैमरे पर कैद हुई.

कैसे हुई रिक्रिएशन की तैयारी

डमी बॉडी बनाई गई: सीबीआई टीम ने थर्माकोल और अन्य मटेरियल से ट्विशा की हूबहू डमी तैयार की. प्लास्टिक से बनी इस बॉडी का वजन ट्विशा के असली वजन के बराबर रखा गया ताकि सीन रिक्रिएशन एकदम सटीक हो.

दफ्तर में बनाया घटनास्थल: सीबीआई दफ्तर के अंदर ही घटनास्थल का सेटअप तैयार किया गया. फिलहाल डमी को सोफे पर रखा गया है.

  1. अधिकारियों ने किया एग्जामिन: रिक्रिएशन शुरू करने से पहले सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों ने खुद पूरे सेटअप और डमी को बारीकी से एग्जामिन किया.

कौन-कौन मौजूद रहा

सीन रिक्रिएशन की पूरी प्रक्रिया गिरिबाला सिंह की मौजूदगी में हुई. इसके अलावा इस केस से जुड़े समर्थ को भी सीबीआई दफ्तर लाया गया और तैयार किए गए घटनास्थल पर उससे भी पूछताछ की गई.

आगे क्या होगा

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक दफ्तर में रिक्रिएशन के बाद टीम संभवत कल असली घटनास्थल यानी घर पर जाएगी. वहां भी डमी और समर्थ के साथ सीन रिक्रिएट किया जाएगा. इसका मकसद जुटाए गए साक्ष्यों को क्रॉस-वेरिफाई करना और घटना की टाइमलाइन को पुख्ता करना है.

क्यों अहम है ये रिक्रिएशन

सीबीआई इस केस की हर कड़ी को जोड़ने में लगी है. डमी बॉडी के जरिए अधिकारी यह समझना चाहते हैं कि घटना के वक्त ट्विशा की स्थिति क्या थी, उस पर किस तरह बल प्रयोग हुआ और आसपास मौजूद लोगों की भूमिका क्या रही. वजन बराबर रखने से फोरेंसिक एंगल से मूवमेंट और इम्पैक्ट का एनालिसिस आसान होगा.

विस्तार न्यूज़ के कैमरे पर पहली बार सीबीआई दफ्तर के अंदर चल रही इस गुप्त जांच की तस्वीरें सामने आई हैं. इसे अब तक की जांच का सबसे बड़ा खुलासा माना जा रहा है. केस में आने वाले दिन काफी अहम होंगे.

ये भी पढ़ें-मऊगंज: नवजात की किलकारी के 24 घंटे बाद मातम! हैवान पति ने मां को उतारा मौत के घाट, बच्ची ने किया खुलासा

ज़रूर पढ़ें