UPI New Rule Today: यूपीआई का नया नियम आज से लागू, Google Pay, PhonePe और Paytm यूजर्स जान लें
यूपीआई पेमेंट का नया नियम आज से लागू
UPI System Rule Change Today: यूपीआई पेमेंट के सिस्टम का आज से नियम बदल गया है. अगर आप भी यूपीआई पेमेंट करते हैं, तो यह खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है. इस बदलाव से पैसे किसी दूसरे के अकाउंट में जाने से बच जाएंगे. यानी अब से पेमेंट करते समय जब क्यूआर को स्कैन करेंगे, तो आपको बैंक अकाउंट होल्डर का असली नाम दिखाई देगा, जिससे कन्फ्यूजन की स्थिति नहीं होगी. इससे पहले क्या होता था कि ग्राहकों को सिर्फ व्यापारी या क्यूआर कोड से जुड़ा नाम ही शो होता था. लेकिन अब इस बदलाव के बाद यूपीआई पेमेंट करना और सेफ हो जाएगा.
दरअसल, पिछले कुछ समय में देखा गया कि ठगों ने फर्जी क्यूआर कोड बनाकर ठगने का नया तरीका ढूंढ निकाला है. ऐसे में बहुत से लोग ठगी के शिकार हो जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि अब ग्राहक को पेमेंट करते समय खाताधारक का असली नाम दिखेगा. ऐसे में आप कंफर्म करने के बाद पैसे भेज सकते हैं. इस बदलाव से ठगी में लगाम लगाया जा सकता है.
ग्राहकों का कन्फ्यूजन होगा दूर
इस बदलाव का सबसे ज्यादा असर कारोबारियों और दुकानदारों पर पड़ सकता है. क्योंकि अब दुकान के नाम की जगह मालिक का नाम दिख सकता है. ऐसे में पेमेंट करने वाला ग्राहक कन्फ्यूज हो सकता है. इस स्थिति में दोनों लोगों को तालमेल बनाना होगा, ताकि किसी प्रकार का भ्रम न हो. कमर्शियल प्रतिष्ठानों का नाम और उनके बैंक अकाउंट के नाम अलग-अलग होते हैं. जिसकी वजह से यह स्थिति उत्पन्न हो सकती है.
ये भी पढ़ेंः mAadhaar ऐप होगा बंद! जानिए नए Aadhaar ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन और क्या हैं फायदे
क्या होगा फायदा?
इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा यह है कि ठगी के शिकार होने से बच सकते हैं. इसके साथ ही पेमेंट करने में कोई कन्फ्यूजन नहीं होगा, क्योंकि अब बैंक अकाउंट होल्डर का ही नाम दिखेगा. ऐसे में गलत अकाउंट पर पैसा जाने की संभावना न के बराबर हो जाएगी. यानी ग्राहकों को इससे सीधा फायदा मिलेगा.