mAadhaar ऐप होगा बंद! जानिए नए Aadhaar ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन और क्या हैं फायदे

New Aadhaar App: सरकार द्वारा लॉन्च किए गए इस नए ऐप में सुरक्षा और प्राइवेसी से जुड़े कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि आप अपने आधार की जानकारी इंटरनेट के बिना भी इस्तेमाल कर सकते हैं, ठीक वैसे ही जैसे फिजिकल आधार कार्ड का उपयोग करते हैं.
New Aadhaar App Download

mAadhaar ऐप होगा बंद

New Aadhaar App: अगर आप अभी mAadhaar ऐप का उपयोग कर रहे हैं तो आपको जल्द ही नए Aadhaar ऐप पर जाना होगा, क्योंकि UIDAI ने संकेत दिया है कि पुराना ऐप जल्द बंद किया जा सकता है. सरकार द्वारा लॉन्च किए गए इस नए ऐप में सुरक्षा और प्राइवेसी से जुड़े कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि आप अपने आधार की जानकारी इंटरनेट के बिना भी इस्तेमाल कर सकते हैं, ठीक वैसे ही जैसे फिजिकल आधार कार्ड का उपयोग करते हैं. इसके अलावा, आप अपनी जरूरत के अनुसार केवल जरूरी जानकारी ही शेयर कर सकते हैं और बाकी निजी विवरण छिपाकर रख सकते हैं. इससे आपकी व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रहती है और उसके गलत इस्तेमाल की संभावना काफी कम हो जाती है.

नए Aadhaar ऐप पर कैसे करें लॉग इन?

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन के Play Store या App Store से नया Aadhaar ऐप इंस्टॉल करें.
  • ऐप खोलने के बाद कैमरा, SMS और कॉल से जुड़ी जरूरी परमिशन को अनुमति दें.
  • अब ‘Begin Journey’ पर टैप करें और फिर ‘Continue to Register’ ऑप्शन चुनें.
  • इसके बाद अपना आधार नंबर दर्ज करें और उसे दोबारा पुष्टि करें.
  • नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ने के बाद Continue बटन पर क्लिक करें.
  • आपके मोबाइल नंबर की पुष्टि SMS के जरिए की जाएगी.
  • अगला कदम फेस ऑथेंटिकेशन का होगा, जिसमें आपको कैमरे के सामने अपना चेहरा दिखाकर पहचान सत्यापित करनी होगी.
  • प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक 6 अंकों का सुरक्षा PIN बनाएं, जिसकी मदद से आगे ऐप में आसानी से लॉग इन किया जा सकेगा.

ये भी पढ़ें-UPI से तुरंत कितना PF का पैसा निकाल पाएंगे कर्मचारी? जानिए EPFO 3.0 का नया नियम

नए Aadhaar ऐप के प्रमुख फायदे

  • नए Aadhaar ऐप में पुराने mAadhaar ऐप की तुलना में अधिक आधुनिक और उपयोगी फीचर्स दिए गए हैं.
  • यह ऐप आपकी पहचान की पुष्टि पहले से ज्यादा सुरक्षित तरीके से करता है और निजी जानकारी की सुरक्षा सुनिश्चित करता है.
  • जरूरत पड़ने पर आप केवल आवश्यक जानकारी ही शेयर कर सकते हैं, जबकि पता जैसी निजी डिटेल्स को छिपाकर रख सकते हैं.
  • एक्स्ट्रा सुरक्षा के लिए इसमें फिंगरप्रिंट और फेस लॉक जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं.
    आपकी सभी महत्वपूर्ण डिजिटल पहचान संबंधी जानकारी एक ही ऐप में सुरक्षित रहती है, जिसे
  • इंटरनेट के बिना भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
  • एक ही मोबाइल में परिवार के 5 सदस्यों तक के आधार प्रोफाइल को जोड़कर सुरक्षित रखा जा सकता है.

ज़रूर पढ़ें