हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसाया, फिर यौन शोषण कर बनाया वीडियो, कलमा पढ़वाने का भी आरोप
बरेली में लव जिहाद!
UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है. पीड़ित युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने अपनी पहचान छिपाकर पहले दोस्ती की फिर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए. इतना ही नहीं धमकी देते हुए मस्जिद ले जाकर कलमा भी पढ़वाया. फिलहाल, पुलिस ने पीड़िता के आरोप के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पीड़िता थाना बारादरी क्षेत्र की रहने वाली है. उसने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले नानी के घर जा रही थी. इसी दौरान रास्ते में एक युवक मिला, जिसने अपना नाम बॉबी बताया. इसके बाद वह लगातार पीछा करने लगा. जब वह लगातार पीछा करता रहा, तो एक दिन उससे बात की. धीरे-धीरे वह फोन से बात करने लगा और दोस्ती कर ली. दोस्ती करने के बाद शादी करने को कहा और अपनी बातों में फंसा लिया.
1 साल तक किया शारीरिक शोषण
इस दौरान उसकी झूठी बातों पर आ गए और साथ रहने लगे. आरोपी किराए का मकान लेकर करीब 1 साल तक अपने पास रखा और शादी के नाम पर शारीरिक शोषण किया. एक दिन दिन जब उसकी सच्चाई का पता चला तो पैरों तलें जमीन खिसक गई. सच्चाई पता चलने के बाद जब विरोध किया तो उसने जान से मारने की धमकी और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा.
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
इतना ही नहीं, आरोपी पहले से ही शादीशुदा है. इसकी भी जानकारी उसने छिपाए रखी. पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की और बताया कि इनका पूरा गैंग लड़कियों को फंसाने का काम कर रहा है. जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया. पीड़िता ने यह भी बताया आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाते समय का वीडियो भी बना लिया और ब्लैकमेल कर रहा है. फिलहाल, सच्चाई जांच के बाद ही सामने आ पाएगी.