कानपुर में दामाद को दिल दे बैठी सास, कोर्ट में शादी कर बने पति-पत्नी, Video
सास ने दामाद के साथ रचाई शादी
Saas Marries Damad Court Marriage: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जिसने रिश्ते को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. समाज में दामाद और सास का रिश्ता काफी आदर-सम्मान वाला होता है, लेकिन यहां कुछ अलग ही देखने को मिला. दामाद ने अपनी पत्नी को छोड़कर सास के साथ कोर्ट मैरिज कर सबको चौंका दिया. सोशल मीडिया से लेकर हर जगह अब इस रिश्ते की चर्चा हो रही है. जानें क्या है मामला और कैसे हुई शुरुआत?
कानपुर के अकबरपुर की रहने वाली एक महिला जिस लड़के से अपनी बेटी की शादी की. अब उससे खुद भी कोर्ट मैरिज कर लिया. यह खबर हमें यह भी सोचने पर मजबूर करती है कि आखिर आधुनिकता और व्यक्तिगत आजादी के नाम पर समाज किस ओर बढ़ रहा है. आखिर हमारा समाज जा कहां रहा है कि जिस रिश्ते में काफी आदर-सम्मान होता है. वे एक-दूजे के हो जाएंगे. इसके साथ ही महिला अपनी ही बेटी की सौतन बन जाएगी.
दामाद पर आया सास का दिल, दोनों ने कर ली शादी..
— Alok Tiwari (@alokjitiwari) June 8, 2026
उत्तर प्रदेश : कानपुर देहात से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिससे सब हैरान रह गए. दरअसल, एक सास ने अपनी बेटी के पति यानी अपने दामाद से ही कोर्ट मैरिज कर ली.दोनों की शादी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.#viralvideo pic.twitter.com/93KUQbQIyh
कोर्ट में कानूनी तरीके से रचाई शादी
जानकारी के अनुसार, दामाद ने शादी के बाद अपनी सास को ही दोबारा शादी करने का प्रस्ताव दे दिया. हैरानी की बात यह रही कि सास ने भी इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया और शादी के लिए राजी हो गई. दोनों ने सीधे कोर्ट पहुंचकर कानूनी तरीके से विवाह कर लिया. शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं.
रिश्तों को लेकर खड़े हुए सवाल
भले ही यह रिश्ता सास और दामाद से पति-पत्नि का हो गया और दोनों ने इसे स्वीकार भी किया. लेकिन इस घटना ने रिश्तों की सामाजिक मर्यादाओं, सीमाओं और विश्वासों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. साथ ही इस घटना ने एक नई बहस को भी जन्म दे दिया है. अब सोशल मीडिया के माध्यम से सास-दामाद से पति-पत्नि बने जोड़े लोगों से आशीर्वाद मांग रहे हैं.