महादेव के इस रहस्यमयी मंदिर का चौथा खंभा गिरते ही खत्म हो जाएगा कलयुग? जानिए क्या है मान्यता

केदारेश्वर गुफा मंदिर का अपना एक विशेष रहस्य है. स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मंदिर का निर्माण छठी सदी में कलचुरी राजवंश ने हरिश्चंद्रगढ़ किले के भीतर करवाया था. यह भी माना जाता है कि प्रसिद्ध और महान संत चांगदेव ने चौदहवीं सदी में इसी मंदिर में रहकर अपनी पवित्र पुस्तक 'तत्त्वसार' की रचना की थी.
Kedareshwar Cave Temple

केदारेश्वर गुफा मंदिर

Four Pillars Myth Kalyug End: देशभर में देवों के देव महादेव यानी भगवान शिव के छोटे और बड़े मंदिरों की संख्या हजारों में है. हर मंदिर अपनी आस्था, इतिहास और विशेष महत्व के लिए जाना जाता है. ऐसा ही भगवान शिव का एक प्रसिद्ध मंदिर है, जिसका नाम केदारेश्वर गुफा मंदिर है. यह मंदिर महाराष्ट्र में स्थित है. महाराष्ट्र की सह्याद्रि पहाड़ियों के बीच स्थित यह मंदिर रहस्यों से घिरा हुआ है. यह मंदिर भगवान भोलेनाथ को समर्पित है और यहां लाखों-करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए जाते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं इस मंदिर की रोचक कहानी और रहस्य के बारे में.

केदारेश्वर गुफा मंदिर का इतिहास और महत्व

केदारेश्वर गुफा मंदिर का अपना एक विशेष रहस्य है. स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मंदिर का निर्माण छठी सदी में कलचुरी राजवंश ने हरिश्चंद्रगढ़ किले के भीतर करवाया था. यह भी माना जाता है कि प्रसिद्ध और महान संत चांगदेव ने चौदहवीं सदी में इसी मंदिर में रहकर अपनी पवित्र पुस्तक ‘तत्त्वसार’ की रचना की थी. इस मंदिर के पास कुल तीन गुफाएं स्थित हैं, जिनमें से एक मुख्य गुफा में लगभग 5 फीट ऊंचा शिवलिंग स्थापित है.

चार खंभों का रहस्य और प्रलय की मान्यता

इस पावन शिवलिंग के चारों ओर कभी चार खंभे बने हुए थे, जिन्हें हिंदू धर्म के चार युगों-सतयुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग और कलियुग का प्रतीक माना जाता है. समय के साथ इनमें से तीन खंभे टूट चुके हैं और आज के समय में यह शिवलिंग केवल एक ही खंभे के सहारे टिका हुआ है. स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की ऐसी अटूट मान्यता है कि जिस दिन यह चौथा खंभा भी गिर जाएगा, उसी दिन इस कलयुग का अंत हो जाएगा और पूरी दुनिया समाप्त हो जाएगी.

हरिश्चंद्रगढ़ की रोमांचक यात्रा

केदारेश्वर गुफा मंदिर की यात्रा बहुत एडवेंचर और रोमांच से भरी है. यह प्रसिद्ध हरिश्चंद्रगढ़ किले के भीतर बना हुआ है, इसलिए यहां तक पहुंचने के लिए पहाड़ों पर पैदल चढ़ाई करनी होती है. पश्चिमी घाट की ऊंची-नीची पहाड़ियों और घने हरे-भरे रास्तों से गुजरते हुए यहां आना अपने आप में एक बेहतरीन सफर है.

ये भी पढ़ें-Jagannath Rath Yatra 2026: इस साल जून में नहीं बल्कि इस महीने से शुरू होगी जगन्नाथ रथ यात्रा, जानिए वजह और पूरा शेड्यूल

शांति और भक्ति का अनूठा केंद्र

यह स्थान केवल धार्मिक पूजा-पाठ तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यहां आकर मन को असीम सुकून मिलता है. गुफा के भीतर का एकदम शांत वातावरण और बाहर बिखरी कुदरत की खूबसूरती इंसानी दिमाग को तनावमुक्त कर देती है. इसी वजह से बहुत से लोग यहां भागवान की भक्ति के साथ-साथ ध्यान लगाने और मानसिक शांति की तलाश में भी खिंचे चले आते हैं.

ज़रूर पढ़ें