Kendra Yog 2026: 26 जून को बन रहा है खतरनाक ‘केंद्र योग’, इन 4 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!
केंद्र योग 2026
Kendra Yog 2026: जून का आखिरी सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 26 जून 2026 को सूर्य और वरुण ग्रह दोनों एक-दूसरे से 90 डिग्री के कोण पर आ रहे हैं. ज्योतिषियों ने इस संयोग को बहुत ही संवेदनशील बताया है. वैदिक ज्योतिष में सूर्य और वरुण ग्रह की इस स्थिति को केंद्र योग या समकोण दृष्टि योग कहा गया है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब प्रमुख ग्रह एक-दूसरे से चौथे या दसवें भाव की दूरी पर होते हैं, तो उनके बीच तनाव और टकराव जैसा माहौल बनता है. सूर्य सबसे प्रमुख ग्रहों में से एक है. इसे आत्मा, मान-सम्मान और अहंकार का प्रतीक माना जाता है. वहीं वरुण ग्रह को भ्रम, कल्पना, रहस्य और अवचेतन मन से जोड़ा गया है. जब इन दोनों के बीच यह समकोण योग बनेगा, तो कुछ राशियों पर इसका बुरा असर पड़ने वाला है.
मेष राशि
- मेष राशि वालों के लिए केंद्र योग का संयोग अशुभ बताया जा रहा है.
- इस संयोग के कारण अधिकारियों और सीनियर कर्मचारियों के साथ वाद-विवाद हो सकता है.
- पिता के स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है.
बचाव के उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें और जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें.
मिथुन राशि
- मिथुन राशि वालों के लिए केंद्र योग का संयोग उनके हित में नहीं है.
- करियर के क्षेत्र में मुश्किलें बढ़ सकती हैं और आप असमंजस में पड़ सकते हैं.
- आपके बने-बनाए काम अचानक बिगड़ सकते हैं.
बचाव के उपाय: अपने गुरु या किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें और उनके मार्गदर्शन के बिना निवेश न करें.
कन्या राशि
- कन्या राशि के जातकों के आपसी संबंधों में तनाव आ सकता है.
- वैवाहिक जीवन में टकराव देखने को मिल सकता है.
- आर्थिक स्थिति कमजोर होने की संभावना है.
बचाव के उपाय: किसी से बातचीत करते समय स्पष्टता रखें और शक करने से बचें.
ये भी पढ़ें-Trigrahi Yog 2026: कर्क राशि में 3 ग्रहों का महायोग, इन 5 राशियों पर बरसेगी कृपा
धनु राशि
- घर की सुख-शांति प्रभावित हो सकती है और पारिवारिक माहौल में तनाव देखने को मिल सकता है.
- संपत्ति से जुड़े मामलों में विवाद होने की संभावना है.
बचाव के उपाय: शुक्रवार के दिन सफेद वस्तुओं का दान करें और मन को शांत रखें.