July Maha Gochar 2026: जुलाई 2026 में 4 बड़े ग्रहों का महागोचर, इन चार राशियों की चमकेगी किस्मत, शुरू होंगे अच्छे दिन

July 2026 planetary transit: ज्योतिषियों के अनुसार, साल 2026 का जुलाई महीना बहुत ही खास रहने वाला है, क्योंकि इस माह कई बड़े और विशाल ग्रहों के गोचर होने के संकेत हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, जुलाई के शुरुआती दिन यानी 4 जुलाई को शुक्र सिंह राशि में गोचर करेंगे.
July Maha Gochar 2026

जुलाई महगोचार 2026

Four Signs Enter Golden Phase: जून महीने के खत्म होने में कुछ ही दिन शेष बचे हैं, जिसके बाद नए महीने जुलाई की शुरुआत होगी. ज्योतिषियों के अनुसार, साल 2026 का जुलाई महीना बहुत ही खास रहने वाला है, क्योंकि इस माह कई बड़े और विशाल ग्रहों के गोचर होने के संकेत हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, जुलाई के शुरुआती दिन यानी 4 जुलाई को शुक्र सिंह राशि में गोचर करेंगे. इसके बाद 16 जुलाई को सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. फिर 24 जुलाई को बुध मार्गी होंगे और महीने के अंतिम दिनों में यानी 27 जुलाई को शनि मीन राशि में वक्री हो जाएंगे. ज्योतिषियों के अनुसार, जुलाई महीने में इन बड़े ग्रहों के परिवर्तन से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने वाला है साथ ही उनके अच्छे दिनों की शुरुआत होगी.

सिंह राशि

  • जुलाई का महीना आपके मान-सम्मान को बढ़ाने वाला रहेगा.
  • नौकरी करने वाले लोगों को तरक्की मिल सकती है या उनकी सैलरी बढ़ सकती है.
  • यदि आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय बहुत अच्छा है.
  • घर-परिवार में सभी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा.
  • लोग आपके काम करने के तरीके और लीडरशिप की तारीफ करेंगे.

तुला राशि

  • तुला राशि वालों को इस महीने मानसिक शांति और जीवन में ऐशो-आराम के साधन मिलेंगे.
  • पैसों के मामले में आपकी स्थिति मजबूत होगी और पुराना रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है.
  • कहीं पैसे लगाने के लिए भी यह समय बढ़िया है.
  • जो लोग नई नौकरी ढूंढ रहे हैं, उन्हें अच्छे मौके मिलेंगे.
  • सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और आप परिवार के साथ खुशनुमा वक्त बिताएंगे.

मकर राशि

  • इस महीने किस्मत आपका पूरा साथ देगी.
  • छात्रों के लिए समय बहुत अच्छा है, उन्हें परीक्षाओं में कामयाबी मिलेगी.
  • नौकरी करने वाले लोगों को काम के सिलसिले में विदेश जाने या किसी दूर की जगह से फायदा होने के योग हैं.
  • सेहत में सुधार होगा और पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा.
  • लव लाइफ अच्छी रहेगी और आपका झुकाव पूजा-पाठ या धार्मिक कामों की तरफ बढ़ेगा.

ये भी पढ़ें-Vastu Tips: सावधान! ड्रेसिंग टेबल पर भूलकर भी न रखें ये 7 चीजें, नहीं तो हो सकते हैं कंगाल, जानिए वास्तु टिप्स

मीन राशि

  • मीन राशि वालों के करियर के लिए जुलाई का महीना बड़े और सफल बदलाव लेकर आ रहा है.
  • अगर आप नई नौकरी खोज रहे हैं, तो इस महीने आपकी तलाश खत्म हो सकती है.
  • दोस्तों और मार्गदर्शकों की मदद से आपकी बड़ी से बड़ी परेशानियां आसानी से हल हो जाएंगी.

ज़रूर पढ़ें