Budh Gochar 2026: 29 जून से बदल रही बुध की चाल, इन 3 राशियों पर टूटेगा दुखों का पहाड़, भूलकर भी न करें ये काम

Budh Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 29 जून से 23 जुलाई 2026 तक बुध ग्रह कर्क और मिथुन राशि में उल्टी चाल चलने जा रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, व्यापार और संवाद का कारक माना गया है, इसलिए इनकी उल्टी चाल से तीन राशियों के बुरे दिन शुरू होने के संकेत हैं.
Budh Gochar 2026

बुध गोचर 2026

Budh Gochar 2026: जून महीने के आखिरी दिन चल रहे हैं और ये दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत ही खास माने जा रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 29 जून से 23 जुलाई 2026 तक बुध ग्रह कर्क और मिथुन राशि में उल्टी चाल चलने जा रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, व्यापार और संवाद का कारक माना गया है, इसलिए इनकी उल्टी चाल से तीन राशियों के बुरे दिन शुरू होने के संकेत हैं. इस दौरान कार्यक्षेत्र में परेशानी से लेकर आर्थिक तंगी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में जिन्हें बुध की वक्री चाल के दौरान सावधान रहने की जरूरत है.

मिथुन राशि

  • बुध मिथुन राशि के मालिक हैं, इसलिए इस बदलाव का सबसे बड़ा असर आप पर ही दिखेगा.
  • इस समय आपके फालतू के खर्चे अचानक बहुत बढ़ सकते हैं, जिससे आपका पूरा बजट गड़बड़ा सकता है.
  • किसी से भी बातचीत करते समय अपनी भाषा और शब्दों का खास ध्यान रखें, क्योंकि आपकी कड़वी बातें किसी बड़ी बहस या झगड़े की वजह बन सकती हैं.

धनु राशि

  • बुध की यह टेढ़ी चाल आपके लिए मानसिक तनाव और बेवजह की परेशानियां लेकर आ सकती है.
  • इस दौरान बिजनेस में उम्मीद के मुताबिक फायदा न मिलने से या किसी गलत फैसले की वजह से पैसों का नुकसान हो सकता है.
  • आपको अपनी सेहत को लेकर भी काफी सतर्क रहना होगा, क्योंकि पुरानी बीमारियां फिर से परेशान कर सकती हैं.

वृषभ राशि

  • बुध आपकी राशि के तीसरे भाव यानी बातचीत और मेहनत वाले हिस्से में उलटी चाल चलेंगे.
  • इस वजह से मीडिया, राइटिंग, मार्केटिंग या सोशल मीडिया के काम से जुड़े लोगों को अपनी नौकरी या बिजनेस में बार-बार रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है.
  • पैसों के इनवेस्टमेंट के मामलों में अभी कोई भी बड़ा फैसला न लें और अपनी प्लानिंग किसी को भी न बताएं.

ये भी पढ़ें-July Maha Gochar 2026: जुलाई 2026 में 4 बड़े ग्रहों का महागोचर, इन चार राशियों की चमकेगी किस्मत, शुरू होंगे अच्छे दिन

बुध वक्री के दौरान क्या न करें?

नया काम शुरू करने से बचें: इन 25 दिनों के दौरान कोई भी नया बिजनेस, नया काम या नया प्रोजेक्ट शुरू न करें.

डॉक्यूमेंट्स को बिना पढ़े साइन न करें: किसी भी तरह के पैसों के लेन-देन या कानूनी डॉक्यूमेंट्स पर बिना अच्छी तरह पढ़े और समझे सिग्नेचर न करें.

महंगी चीजें न खरीदें: इस समय नई गाड़ी, जमीन-जायदाद या कोई भी महंगा इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का प्लान टाल दें.

ज़रूर पढ़ें