बिहार: मुजफ्फरपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक रोकते ही बौखलाया कातिल, पुलिस टीम पर कर दी फायरिंग
मुजफ्फरपुर में अपराधी ने पुलिस पर की फायरिंग
Bike Checking Turns Into Gunfigh: बिहार में इन दिनों अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं, कि अब वे पुलिस को भी अपना निशाना बनाने से पीछे नहीं हट रहे हैं. ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले का है. जहां पुलिस ने बढ़ते अपराध को देखते हुए सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया. इस दौरान एक अपराधी बाइक में सवार होकर पहुंचा और जैसे ही पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की. उसने गोली चला दी. पुलिस ने भी बचाव के लिए फायरिंग, जिसमें एक गोली अफराधी अमित कुमार सिंह के पैर में लग गई. जानें क्या है पूरा मामला.
मुजफ्फर में इन दिनों अपराध का ग्राफ काफी तेजी से बढ़ा है. जिस पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया. मुजफ्फरपुर पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि देर रात गुजरने वाले सभी वाहनों की जांच की जाए. निर्देश के बाद मुसहरी थाना की पुलिस भटौलिया पुल के समीप वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान जांच के लिए एक बाइक को रुकवाया. जिसमें वैशाली जिले का एक बड़ा अपराधी सवार था. वह पुलिस को देखते ही गोलियां बरसानी शुरू कर दी.
आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली
पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि यह मामला रात लगभग ढाई बजे का है. जहां जांच के दौरान एक संदिग्ध बाइक जिस पर दो लोग सवार थे. उसे जब रुकने का इशारा किया, तो बाइक सवार ने फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद पुलिस ने अपने आत्मरक्षा में गोली चलाई, तो एक अपराधी के पैर में गोली लगी. जबकि उसका साथी फरार हो गया है.
ये भी पढ़ेंः बिहार: खान सर पर दर्ज होगा मर्डर का केस? रोशन आनंद ने की CBI जांच की मांग
फरार आरोपी के लिए छापेमारी जारी
अपराधी की पहचान वैशाली जिला निवासी अमित कुमार सिंह के रूप में हुई है. फिलहाल, पुलिस ने मौके से अपराधी के पास से एक पिस्टल और कई खोखे बरामद किए गए हैं. आरोपी पर हत्या का भी मामला दर्ज है. वहीं फरार आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है.