MP Weather: एमपी में झमाझम बारिश का दौर जारी! 40 से ज्यादा शहरों में यलो अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल

MP Weather: प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार हो रही बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है. चंबल, शहडोल और सागर में तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री कम दर्ज किया गया. जबलपुर और रीवा में 46 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली.
mp monsoon rain alert for over 40 cities including Bhopal and indore imd

सांकेतिक तस्वीर

MP Weather: मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री के बाद लगातार बारिश का दौर जारी है. 40 ज्यादा से शहरों में बारिश दर्ज गई. इंदौर (आलीराजपुर को छोड़कर), उज्जैन, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल, जबलपुर संभागों में बारिश हुई. प्रदेश की सबसे ज्यादा बारिश धार के पीथमपुर में 131 मिमी रिकॉर्ड की गई. खंडवा के खालवा में 74 मिमी, हरदा के खिरकिया, कटनी के बिलहरी में 67 मिमी रेनफॉल रिकॉर्ड की गई.

पिछले 24 घंटे में मौसम कैसा रहा?

  • मानसून फिलहाल एक ही जगह पर अटका हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों में ये आगे बढ़ेगा और आखिरी में ग्वालियर-चंबल में पहुंचेगा.
  • प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार हो रही बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत है. चंबल, शहडोल और सागर में तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री कम दर्ज किया गया.
  • जबलपुर और रीवा में 46 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली.

ग्वालियर सबसे गर्म शहर

  • एमपी का सबसे गर्म शहर ग्वालियर रहा, जहां शनिवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.
  • खंडवा में सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा.
  • नर्मदापुरम के पचमढ़ी में 20.4 डिग्री, खरगौन में 21 डिग्री, दमोह में 21.2 डिग्री और धार में न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें: Mauganj: सरकारी फीस मांगना पड़ा भारी! पशु चिकित्सक से बीच सड़क पर की गाली-गलौज और दी जान से मारने की धमकी

आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा?

  • मौसम विभाग ने डिंडोरी, बालाघाट और छिंदवाड़ा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
  • इसके अलावा भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, खरगौन, बड़वानी, आलीराजपुर, धार, इंदौर, उज्जैन, रतलाम,कटनी, जबलपुर, सिवनी, सीधी, रीवा, मऊगंज समेत 40 से ज्यादा में शहरों में रेनफॉल का यलो अलर्ट जारी किया गया है.

ज़रूर पढ़ें