पिता का शव देखते ही बेहोश होकर गिरा 15 साल का नाबालिग, मौत, एक साथ निकलीं दो अर्थियां

UP Basti Family Tragedy Case: बस्ती जिले में एक 15 साल का नाबालिग अपनी पिता की मौत का सदमा झेल नहीं पाया और दम तोड़ दिया. गांव वालों ने बाप-बेटे दोनों का क्रिया-कर्म कराया.
Son Dead Seeing Father Body in Basti

बस्ती में पिता की मौत का सदमा नहीं झेल पाया बेटा, एक साथ उठीं दो अर्थियां

Son Dead Seeing Father Body: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक 15 साल का नाबालिग अपनी पिता की मौत का सदमा झेल नहीं पाया और दम तोड़ दिया. हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. एक ही साथ दोनों का अंतिम संस्कार किया गया. गांव वालों ने बाप-बेटे दोनों का क्रिया-कर्म कराया. जानें क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र इलाके के हज्जाम गांव में 50 वर्षीय ज्योति प्रकाश अपने परिवार के साथ रहते थे. उनके घर पर निर्माण का कार्य शुरू है. रविवार की सुबह वे करीब 9 बजे अपने से ही मकान की नींव भराई का काम कर रहे थे. इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और बेहोश होकर गिर पड़े. जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि की.

पिता की मौत का सदमा नहीं झेल पाया बेटा

ज्योति प्रकाश की मौत की पुष्टि के बाद उनका शव घर लाया गया, तो यह देखते ही उनका बेटा बेहोश होकर गिर गया. पहले तो लगा कि पिता की मौत का सदमा नहीं झेल पाया, तो चक्कर मार दिया. लेकिन अब परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया, तो डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया. एक-साथ दो अर्थियां उठने से इलाके में सनसनी फैल गई.

ये भी पढ़ेंः बहस होने पर पड़ोसी ने 7 साल के बच्चे को लगा दिया पशुओं का इंजेक्शन, अस्पताल में तोड़ा दम

ग्राम प्रधान ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर ज्योति प्रकाश को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला था. मकान की नींव भरते दौरान उनकी तबीयत खराब हुई और मौत हो गई. दोनों का अंतिम संस्कार भी करा दिया है. जो भी मदद संभव होगी. हरसंभव मदद किया जाएगा.

ज़रूर पढ़ें