बहस होने पर पड़ोसी ने 7 साल के बच्चे को लगा दिया पशुओं का इंजेक्शन, अस्पताल में तोड़ा दम
बिजनौर सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय
UP News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर आप की रूह कांप जाएगी. परिजनों ने आरोप है कि 6 दिन पहले पड़ोसियों के साथ विवाद हुआ था. जिसके बाद गुस्साए पड़ोसी ने पशुओं को लगाने वाला इंजेक्शन 7 साल के बच्चे को लगा दिया. जिसमें उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई. फिलहाल, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. जानें क्या है पूरा मामला.
जानकारी के अनुसार, यह मामला मंडावर थाना क्षेत्र के आयशा कॉलोनी का है. परिजनों ने पुलिस को बताया कि 21 जून की शाम उनकी बेटी मस्जिद से पढ़ाई करके वापस घर लौट रही थी. इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले अरमान कुरैशी ने उसके साथ मारपीट कर दी. जब बच्ची ने शोर मचाया तो पहुंचे. इस दौरान बच्चे को भी मारा. रेशमा ने बताया कि विवाद के दौरान ही अरमान ने पशुओं को लगाने वाला इंजेक्शन 7 साल के बेटे को लगा दिया. इंजेक्शन लगने के बाद बेटा बीमार हो गया.
मेरठ में इलाज के दौरान 7 साल के बच्चे की मौत
बीमारी की हालत में बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ. गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां शुक्रवार की सुबह मौत हो गई. 7 साल के बच्चे की मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
बच्चे की मौत होने पर परिजनों ने पड़ोसी के खिलाफ शिकायत मंडावर थाने में दर्ज कराई है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिजनों ने शिकायत दर्ज कर पड़ोसी पर पशुओं के इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है. आरोपों के आधार पर जांच की जा रही है. फिलहाल, मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.