राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के सभी आरोपियों को 14 दिनों की जेल, SIT कर रही जांच
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला
Court Sends Eight Accused: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सोमवार को कोर्ट ने सभी आरोपियों की 13 जुलाई तक रिमांड की मंजूरी दे दी है. यानी अब सभी आरोपी 14 दिनों तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे. भ्रस्टाचार निवारण अधिनियम कोर्ट के न्यायाधीश रजत वर्मा की कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आरोपियों की पेशी कराई गई और 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में ज्यूडिशल कस्टडी डिमांड को मंजूर कर लिया. यानी अब 13 जुलाई तक सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में ही रहेंगे.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला इन दिनों सुर्खियों में है. इस मामले की जांच विशेष जांच टीम (एसआईटी) कर रही है. यह मामला पुलिस के संज्ञान में पहली बार 6 जून को आया, जिसके बाद राम मंदिर ट्रस्ट की सिफारिश पर प्रदेश सरकार ने एसआईटी का गठन किया और जांच करने के आदेश दिए.
इन आरोपियों को रिमांड पर भेजा
एसआईटी की जांच में 8 आरोपी सामने आए. जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है. इन आरोपियों के घरों पर दबिश भी दी गई. जिसमें काफी कीमती सामान मिला. आरोपियों में अविनाश शुक्ला, लव कुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, रमाशंकर मिश्रा, रामाशंकर यादव उर्फ टीन्नू यादव, मनीष यादव और सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, कमलेश पांडेय शामिल हैं.
ये भी पढ़ेंः कीमती सामान, लाखों की नकदी, सोने के गहने… राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपियों के घर पुलिस की रेड, क्या-क्या मिला?
नए खुलासे की उम्मीद
जब इन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई तो इसी बीच श्रीराममंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य आनंद मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया. एसआईटी की जांच में यह भी सामने आया है कि गणना प्रक्रिया में लगे कुछ कर्मचारियों ने चढ़ावा चोरी की है. वहीं आरोपियों को लेकर भी लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. एसआईटी को उम्मीद है कि न्यायिक हिरासत के दौरान पूछताछ में और खुलासे हो सकते हैं.