Khandwa: प्रेमी संग मिलकर पति की कनपटी में मारी थी गोली, अब पत्नी और प्रेमी जीवन भर रहेंगे सलाखों के पीछे

Khandwa News: देश के अलग-अलग हिस्सों से इस समय प्रेमिकाओं के द्वारा अपने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करने के कई मामले सामने आ रहे हैं.
Accused wife and lover

आरोपी पत्नी और प्रेमी

रिपोर्ट – शेख शकील

Khandwa News: देश के अलग-अलग हिस्सों से इस समय प्रेमिकाओं के द्वारा अपने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करने के कई मामले सामने आ रहे हैं. ऐसा ही एक मामला करीब 13 माह पूर्व मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के बोरगांव में हुआ था. जिसको लेकर आज खंडवा न्यायालय के द्वारा आरोपी प्रेमी और प्रेमिका दोनों को आजीवन कारावास के साथ ही जुर्माने से दंडित किया गया है.

खंडवा न्यायालय का यह फैसला देशभर से आ रहे इस तरह के मामलों में एक नजीर माना जा रहा है और इसके बाद उम्मीद लगाई जा रही है कि, इस तरह के कड़े फैसले के बाद शायद ऐसे मामलों पर रोक लग सकती है.

13 महीने पहले हुई थी हत्या

खंडवा के पंधाना थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरगांव में रहने वाले अमीन की हत्या करीब 13 महीने पहले उस समय हुई थी, जब वह अपने घर मे करवट लेकर चैन की नींद में सो रहा था. इसी दौरान किसी ने उसकी कनपट्टी पर गोली मारी थी. हत्या के समय अमीन के साथ उसकी पत्नी शहनाज़ भी सो रही थी. रात के अंधेरे में चली इस गोली से पर्दा तब उठा जब दिन की रोशनी हुई. इसके बाद पुकिस तफ्तीश में जो सामने आया वह बेहद चौकाने वाला था.

पत्नी ने रची पति की हत्या की सजिश

पुलिस की जांच के समय शहनाज़ अपनी मां के साथ अमीन के पोस्टमार्टम के बाद हॉस्पिटल में बॉडी लेने के लिए बैठी थी. पुलिस की जांच में मालूम चला कि, अमीन और शहनाज़ के 4 बच्चे थे. कुछ समय पहले सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शहनाज़ की पहचान महाराष्ट्र के अख्तर से हुई थी. जिसके बाद शहनाज़ अख्तर के प्यार में पड़कर अमीन को तलाक देकर महाराष्ट्र पहुंची. वह उसने अख्तर से निकाह कर लिया. लेकिन फिर कुछ महीने बाद वह वापस अमीन के पास लौटी और अपने पूर्व पति अमीन से निकाह कर लिया. लेकिन वह अब भी अख्तर को नहीं भूल पाई.

उसने अपने प्रेमी के प्यार के बीच में आ रहे पति अमीन की हत्या की साजिश रची, और रात 3 बजे प्रेमी अख्तर अमीन के घर के पास पहुंचा. यहां उसने गोली चलने की आवाज़ से लोग जाग न जाएं, इसके लिए आसापास के 7-8 घरो को पहले बाहर से लॉक कर दिया. जिसके बाद करवट से सो रहे आमीन के सिर मे अख्तर ने गोली मार दी. हत्या के बाद आरोपी बाइक से वापस महाराष्ट्र चला गया.

खंडवा कोर्ट ने पत्नी को माना जिम्मेदार

इस हत्याकांड के करीब 13 माह बाद आज खंडवा न्यायालय ने पति की हत्या में उसकी पत्नी और पत्नी के प्रेमी को जिम्मेदार माना है. इसको लेकर दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास जैसे कड़े दंड की सजा सुनाई गई है. वहीं अलग अलग धाराओं में दोनों को अन्य सजाओं के साथ जुर्माने से भी दण्डित किया गया है.

ये भी पढे़ं- MP News: जनता की समस्‍याओं को लेकर उपसभापति का अनोखा विरोध, कीचड़ में बैठकर दिया धरना, बोले- महापौर आएं तब उठूंगा

ज़रूर पढ़ें