लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर अब किस गाड़ी का कितना लगेगा टोल, जानें

Lucknow-Kanpur Expressway Toll Update: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने एक्सप्रेस-वे पर सभी वाहनों के लिए अलग-अलग रेट तय किए हैं.
Lucknow-Kanpur Expressway Toll Update

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे अब किस गाड़ी का कितना लगेगा टोल

Toll Tax Starts From July 14: अगर आप भी लखनऊ और कानपुर के बीच सफर करते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. क्योंकि 14 जुलाई से आपकी यात्रा का खर्च बदलने वाला है. ऐसे में जिन लोगों के पास एनुअल फास्टैग नहीं है. उनको एक तरफ के सफर के लिए 274 रुपए देने होंगे. जबकि एनुअल पास वाले कम खर्च में सफर कर पाएंगे. जानें किस हिसाब से और किसे कितना देना होगा टोल.

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने एक्सप्रेस-वे पर सभी वाहनों के लिए अलग-अलग रेट तय किए हैं. जैसे कार-जीप और वैन जैसी 4 व्हीलर गाड़ियों के लिए एक तरफ का सफर पूरा करने में 275 रुपए खर्च होंगे. वहीं अगर आप 24 घंटे के भीतर वापसी करते हैं, तो 415 रुपए ही चुकाने होंगे. यानी 24 घंटे के अंदर वापसी करने पर 135 रुपए की बचत हो जाएगी.

किस वाहन में कितना लगेगा टोल

इसके अलावा हल्के कमर्शियल वाहन, बस, ट्रक और मल्टी एक्सल वाहनों के लिए भी अलग-अलग रेट तय किया गया है. लाइट कमर्शियल व्हीकल्स के लिए यह दर 445 रुपए, बस और ट्रक के लिए 935 रुपए, जबकि मल्टी एक्सल वाहनों के लिए 1,020 रुपए तय की गई है. अगर आप चाहते हैं कि टोल टैक्स कम लगे, तो एनुअल पास का आपके पास एक अच्छा मौका है. क्योंकि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय का 3,075 रुपए वाला एनुअल फास्टैग पास है, तो हर ट्रिप का खर्च करीब 15 रुपए के आसपास पड़ता है.

ये भी पढ़ेंः रोड शो की वजह से कई अभ्यर्थियों की छूटी TET परीक्षा, आखिर किसकी जिम्मेदारी?

एनुअल पास वालों को मिलेगा फायदा

एनुअल फास्टैग के जरिए एक साल में 200 ट्रिप तक की सुविधा मिलती है. हालांकि, यह पास उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद है, जो अक्सर एक्सप्रेसवे पर सफर करते हैं. शुरुआती दिनों में एक्सप्रेस-वे के टोल का जिम्मा NHAI के ही पास रहेगा. इस दौरान देखा जाएगा कि दिनभर में कितनी वाहनों की आवाजाही है. फिर ट्रैफिक के आधार पर टोल संचालन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

ज़रूर पढ़ें