Indore: डिग्री कुछ और, इलाज कुछ और… इंदौर में ‘नकली’ डॉक्टर बेनकाब! दो क्लीनिक सील

Indore: इंदौर में लोगों के सेहत के खिलवाड़ कर रहे फर्जी डॉक्टरों पर बड़ी कार्रवाई की गई. मेडिकल अफसर ने निरीक्षण के दौरान लापरवाही पाई तो दो क्लीनिक सील कर दिए हैं.
Indore News

सांकेतिक तस्वीर

Indore: इंदौर में लोगों के सेहत के खिलवाड़ कर रहे फर्जी डॉक्टरों पर बड़ी कार्रवाई की गई है. शनिवार को अर्बन ब्लाक मेडिकल अफसर डॉ. दिव्यानी अहरवाल द्वारा पुलिस प्रशासन के सहयोग से ओम साईं क्लिनिक को सील किया गया. इस क्लीनिक का संचालन कमल गुर्जर द्वारा किया जा रहा था. कमल गुर्जर के पास इलेक्ट्रोहोम्योपैथी की डिग्री है लेकिन वो इलाज एलौपैथी इलाज कर रहे थे.

निर्देशों की अवहेलना के बाद कार्रवाई

बदा दें कि कमल गुर्जर के इस कार्रवाई से पहले 20 जून को क्लीनिक बंद करने का निर्देश दिया गया था. लेकिन उन्होंने निर्देशों की अवहेलना करते हुए क्लिनिक संचालन किया. अर्बन ब्लाक मेडिकल आफिसर डॉ. दिव्यानी अहरवाल ने शनिवार को निरीक्षण के दौरान पाया कि क्लीनिक में एलोपैथिक पद्धति से लोगों का इलाज किया जा रहा है.

संजीवनी क्लीनिक भी सील

इस लापरवाही के चलते कमल गुर्जर के क्लीनिक को सील कर दिया गया. इसी प्रकार अभिषेक नगर, मुसाखेड़ी स्थित दिनेश गुर्जर के संजीवनी क्लीनिक को भी सील किया गया. क्लीनिक को पूर्व में भी बिना वैध चिकित्सकीय अर्हता एवं आवश्यक वैधानिक दस्तावेजों के संचालन किए जाने के कारण बंद करने के निर्देश दिए गए थे.

सीएमएचओ ने कहा कि…

इस मामले पर सीएमएचओ डॉ. माधव हासानी ने बताया कि यह कार्रवाई आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई है. बिना वैधानिक अनुमति अथवा निर्धारित चिकित्सकीय अर्हता के चिकित्सा व्यवसाय का संचालन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी.

ये भी पढे़ं- ‘साल में 14 लाख कमाने वाली महिला मेंटिनेंस की हकदार नहीं’, हाई कोर्ट ने खारिज की पत्नी की याचिका

ज़रूर पढ़ें