MP Heavy Rains: एमपी में आंधी-तूफान और बारिश से तबाही, जानिए कब होगी मानसून की विदाई

MP Aandhi Toofan Barish: मध्य प्रदेश समेत पूरे भारत में मानसून सीजन की शुरुआत हो चुकी है. लगभग सभी राज्यों में तेज बारिश और आंधी-तूफान का कहर देखने को मिल रहा है. वहीं एमपी में भी मानसून की तबाही देखने को मिल रही है. इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री देर से हुई है, इसलिए मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मानसून का कहर लंबे समय तक रह सकता है. राजधानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर समेत प्रदेश के लगभग सभी जिलों और इलाकों में तेज आंधी-तूफान, गरज-चमक और अंधाधुंध बारिश का कहर दिख रहा है. इसके प्रभाव से नदी-नाले, तालाब और सड़कों पर पानी का तेज बहाव जारी है. साथ ही कई लोगों की जान जाने की खबरें भी सामने आ चुकी हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि मौसम विभाग के अनुसार, इस साल मानसून मध्य प्रदेश में कब तक सक्रिय रहेगा.

ज़रूर पढ़ें