IND vs ENG: क्या ब्रिस्टल में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथा टी20 धुला तो भारत पर मंडराएगा सीरीज हारने का खतरा
भारत बनाम इंग्लैंड
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज गुरुवार 9 जुलाई को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा. लगातार दो मैच हारने के बाद टीम इंडिया इस सीरीज में 0-2 से पीछे है. भारत को इस सीरीज में बने रहने के लिए हर हाल में चौथा टी20 मैच जीतना होगा. अगर यह मैच बारिश के कारण रद्द हो जाता है तो टीम इंडिया यह सीरीज गंवा देगी. ऐसे में आइए जानते हैं मैच के समाए कैसा रहेगा ब्रिस्टल का मौसम.
कैसा रहेगा ब्रिस्टल का मौसम?
श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया अब ‘करो या मरो’ के फेर में फंस गई है और सीरीज में बने रहने के लिए उसके पास मैच जीतने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है. ऐसे में फैंस ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि ब्रिस्टल में आज यानी 9 जुलाई का मौसम कैसा रहेगा और कहीं बारिश भारतीय फैंस का दिल तो नहीं तोड़ देगी. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, मैच वाले दिन ब्रिस्टल में मौसम पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद है. गुरुवार को यहां बारिश होने की संभावना न के बराबर है.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ ‘करो या मरो’ मुकाबला आज, हारते ही टीम इंडिया के नाम दर्ज होगा अनचाहा रिकॉर्ड
क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल?
भारत बनाम इंग्लैंड चौथे टी20 मैच में बारिश की आशंका ण के बराबर है. ऐसे में बारिश के कारण मैच रद्द होने का खतरा भी न के बराबर है. गुरुवार को ब्रिस्टल में मौसम बिल्कुल साफ रहने की उम्मीद है ऐसे में बिना किसी रुकावट के मैच संपन्न होने का अनुमान है. स्थानीय समय के मुताबिक शाम 5 बजे तापमान लगभग 33°C रहने की उम्मीद है, जो शाम के समय धीरे-धीरे घट कर रात 10 बजे तक लगभग 26°C हो जाएगा. इसी के साथ मैच के दौरान बारिश की संभावना 5% से भी कम रहेगी.
मैच धुला तो भारत की होगी हार
मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, मैच के समय बारिश की कोई संभावना नहीं है. फिर भी अगर बारिश के कारण यह मैच रद्द होता है तो भारतीय टीम यह टी20 सीरीज हार जाएगी. हालांकि ब्रिस्टल में गर्म मौसम और हाई-प्रेशर की स्थिति से पूरे मैच के होने की उम्मीद जताई जा रही है.