CM मोहन यादव ने उज्जैन-जावरा 4-लेन हाईवे का किया शिलान्यास, कांग्रेस पर कसा तंज, बोले- जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं

Ujjain-Jaora Greenfield Highway: कांग्रेस पर तंज कसते हुए सीएम ने कहा कि जो हम कहते हैं वो करके दिखाते हैं. पीएम नरेंद्र मोदी कहते हैं कि जिसकी हमने घोषणा की है उसका भूमिपूजन भी हम ही करेंगे. इसके बाद लोकार्पण भी हम ही करेंगे.
Ujjain-Jaora Greenfield Highway CM Mohan Yadav laid the foundation stone

उज्जैन जावरा ग्रीनफील्ड हाईवे भूमिपूजन कार्यक्रम: सीएम मोहन यादव समेत कई नेता मौजूद रहे

Ujjain-Jaora Greenfield Highway: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार (10 जुलाई) को उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड 4 लेन हाईवे का शिलान्यास किया. इस मौके पर उन्होंने सभा को संबोधित किया. कांग्रेस पर तंज कसते हुए सीएम ने कहा कि जो हम कहते हैं वो करके दिखाते हैं. पीएम नरेंद्र मोदी कहते हैं कि जिसकी हमने घोषणा की है उसका भूमिपूजन भी हम ही करेंगे. इसके बाद लोकार्पण भी हम ही करेंगे. इस भूमिपूजन कार्यक्रम में कर्नाटक राज्यपाल थावरचंद गहलोत और सांसद अनिल फिरोजिया, अलोट विधायक चिंतामणि मालवीय, घट्टिया विधायक सतीश मालवीय, नागदा विधायक तेजबहादुर सिंह चौहान और स्थानीय नेता मौजूद मौजूद रहे.

‘2027 तक सड़क बन जाएगी’

सीएम मोहन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में बहनों को फूटी कौड़ी नहीं दी गई. ये उनका चरित्र है. मध्य प्रदेश का गठन 1956 में हुआ. तब से लेकर 2002-03 तक प्रदेश की सरकार का बजट 20 हजार करोड़ रुपये रहता था. पीडब्ल्यूडी अपनी पूरी क्षमता से काम करे तो उसका बजट 800 करोड़ रुपये रहता था. इतना बड़ा मध्य प्रदेश और बजट केवल 800 करोड़ रहता था. हम एक सड़क 5000 करोड़ की बना रहे हैं. ये है हमारी सरकार के काम करने का तरीका.

उन्होंने आगे कहा कि उमा भारती, बाबूलाल गौर और शिवराज सिंह चौहान के बाद जब हमारी सरकार बनी तो हमारा बजट 3.10 लाख करोड़ था. हमने एक नया कर नहीं लगाया. साल 2026 का बजट 4.38 लाख करोड़ का था. एक नया टैक्स नहीं बढ़ाया बल्कि आय के नए स्त्रोत खोजे. कांग्रेस के लोग आरोप लगाते थे कि ये सरकार नहीं चलेगी. इसके पास पैसे नहीं है, ये बर्बाद हो गई है. बोलते थे कि लाडली बहना योजना को बंद कर देंगे. परसो (12 जुलाई) फिर खातों में पैसे आने वाले हैं. सीएम ने हाईवे के बारे में कहा कि ये सड़क दिसंबर 2027 तक बनकर तैयार हो जाएगी.

ये भी पढ़ें: Ujjain-Kota MEMU Train: उज्जैन से कोटा की राह हुई और आसान! मेमू ट्रेन सेवा शुरू, जानिए शेड्यूल और रूट

ज़रूर पढ़ें