Ujjain-Kota MEMU Train: उज्जैन से कोटा की राह हुई और आसान! मेमू ट्रेन सेवा शुरू, जानिए शेड्यूल और रूट

Ujjain Kota MEMU Train: यात्रियों की ओर से लंबे समय से दोनों शहरों के बीच क नियमित और किफायती ट्रेन की मांग की जा रही थी. इसके शुरू होने से लाखों यात्रियों को फायदा होगा. सांसद अनिल फिरोजिया ने नागदा रेलवे स्टेशन पर आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया.
UJJAIN KOTA MEMU TRAIN

सांसद अनिल फिरोजिया ने नागदा रेलवे स्टेशन पर आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया

Ujjain Kota MEMU Train Timing: मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन से राजस्थान के कोटा तक का सफर और आसान हो गया है. दोनों शहरों के बीच मेमू ट्रेन सेवा शुरू हो गई है. यात्रियों की ओर से लंबे समय से दोनों शहरों के बीच क नियमित और किफायती ट्रेन की मांग की जा रही थी. इसके शुरू होने से लाखों यात्रियों को फायदा होगा. सांसद अनिल फिरोजिया ने नागदा रेलवे स्टेशन पर आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया.

उज्जैन-कोटा MEMU ट्रेन शेड्यूल और रूट

  • ट्रेन संख्या 61623, रोजाना उज्जैन से दोपहर 12.30 बजे रवाना होगी और कोटा शाम 7.05 बजे पहुंचेगी.
  • इस दौरान ट्रेन नागदा, विक्रमगढ़ आलोट, चौमहला, शामगढ़, भवानी मंडी और रामगज मंडी जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी.
  • ट्रेन नंबर 61624, रोजाना कोटा से सुबह 5.40 बजे रवाना होगी और दोपहर 12 बजे कोटा पहुंचेगी.
  • दरअसल, पहले ये ट्रेन कोटा से चौमहला रेलवे स्टेशन के बीच चलती थी. जिसका विस्तार किया गया.
  • पश्चिम रेलवे के अंतर्गत आने वाले स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को फायदा होगा.
  • कोटा से उज्जैन के बीच ट्रेन 31 रेलवे स्टेशन तय करेगी.

ये भी पढ़ें: महाकाल मंदिर में लाइट एंड साउंड शो फ्री में नहीं देख पाएंगे, प्रति व्यक्ति 100 रुपये देने होंगे

एक ट्रेन, डबल फायदा

  • कोटा और आसपास के श्रद्धालु जो बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आना चाहते हैं, उन्हें अब और आसान हो जाएगी.
  • वहीं, उज्जैन से कोटा जाने वाले छात्रों और अन्य लोगों को फायदा होगा.
  • नौकरी, शिक्षा, व्यापार और अन्य जरूरी कामों के लिए आना-जाना बहुत आसान हो जाएगा

ज़रूर पढ़ें