PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त चाहिए तो तुरंत निपटाएं ये 3 काम, वरना अटक जाएंगे 2000 रुपए

PM Kisan 24th installment: केंद्र सरकार केवल असली और सही हकदार किसानों को ही यह पैसा देना चाहती है. इसलिए, अगर आप इस किस्त का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको e-KYC, लैंड सीडिंग (ज़मीन का सत्यापन) और बैंक खाते को आधार से लिंक करने जैसे जरूरी काम तुरंत पूरे करने होंगे.
PM Kisan 24th Installment Update

पीएम किसान 24वीं किस्त अपडेट

Three Steps To Avoid Delay: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना की अगली यानी 24वीं किस्त के 2,000 रुपये जल्द ही करोड़ों किसानों के बैंक खातों में भेजे जा सकते हैं. केंद्र सरकार केवल असली और सही हकदार किसानों को ही यह पैसा देना चाहती है. इसलिए, अगर आप इस किस्त का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको e-KYC, लैंड सीडिंग (ज़मीन का सत्यापन) और बैंक खाते को आधार से लिंक करने जैसे जरूरी काम तुरंत पूरे करने होंगे. इनमें से एक भी काम अधूरा रहने पर आपकी अगली किस्त रुक सकती है.

क्या है लैंड सीडिंग और क्यों है जरूरी?

लैंड सीडिंग (Land Seeding) का सीधा मतलब यह है कि आपकी कृषि भूमि के सरकारी रिकॉर्ड को पीएम किसान योजना के साथ जोड़कर उसकी जांच और वेरिफिकेशन करना. सरकार ऐसा इसलिए करती है ताकि योजना के 2,000 रुपए केवल उसी व्यक्ति को मिलें जिसके नाम पर सच में जमीन है. अगर सरकारी सिस्टम में आपकी जमीन का यह रिकॉर्ड लिंक नहीं है, तो आपकी आने वाली किस्त अटक सकती है. इसलिए नुकसान से बचने के लिए समय पर अपना स्टेटस चेक करके इस काम को पूरा कराना बहुत जरूरी है.

मोबाइल से कैसे चेक करें लैंड सीडिंग का स्टेटस

  • सबसे पहले अपने फोन के ब्राउज़र में पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in खोलें.
  • वहां आपको ‘Know Your Status’ का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें. इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड डालकर सबमिट करें.
  • अब आपके सामने स्टेटस खुल जाएगा.
  • अगर ‘Land Seeding’ के आगे ‘Yes’ लिखा है, तो आपकी प्रक्रिया पूरी है और आपको कुछ नहीं करना है.
  • लेकिन अगर वहां ‘No’ लिखा दिखाई दे, तो समझ जाएं कि आपकी किस्त रुक सकती है.

ये भी पढ़ें-सावधान! बिना वजह ट्रेन की चेन खींचने पर हो सकती है जेल और जुर्माना, जाने नियम

ये दो काम भी हैं जरूरी

पीएम किसान योजना की अगली किस्त बिना किसी रुकावट के पाने के लिए केवल लैंड सीडिंग ही काफी नहीं है, बल्कि दो और काम भी बहुत जरूरी हैं. पहला आपका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए और उसमें सरकारी पैसे ट्रांसफर करने वाली DBT सुविधा चालू होनी चाहिए. दूसरा आपकी e-KYC भी पूरी होनी चाहिए. अगर लैंड सीडिंग, आधार लिंक और e-KYC में से एक भी काम अधूरा रहा, तो सरकार की तरफ से किस्त जारी होने के बाद भी पैसा आपके खाते में नहीं आ पाएगा.

ज़रूर पढ़ें