नाना पटवारी के 4 साथियों पर FIR दर्ज, आरोपियों ने क्रिकेट मैच में सट्टे पर कमीशन की बात कबूल की
इंदौर: नाना पटवारी से राजेंद्र पुलिस थाने में हुई पूछताछ
Indore News: मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना के 4 साथियों पर पुलिस ने FIR दर्ज की है. ये कार्रवाई इंदौर पुलिस ने की है. राजेंद्र नगर थाने में पुलिस ने बुधवार रात (15 जुलाई) को नाना पटवारी और उनके साथी सुमित मंत्री से पूछताछ की. इस पूछताछ में सामने आया कि साथी ऑनलाइन क्रिकेट बेंटिंग एप में कमीशन एजेंट था. इसके साथ ही हर लेन-देन पर कमीशन की बात स्वीकार की है.
FIR में नाना का नाम शामिल नहीं
पुलिस ने इस मामले में नाना पटवारी का नाम शामिल नहीं किया है. जांच में संजय कौशन, मनीष जादौन, दिनेश उर्फ लल्ला, प्रीतेश त्रिपाठी समेत कई लोगों की भूमिका सामने आई है. इन पर क्रिकेट सट्टे का नेटवर्क संचालित करने के साथ-साथ बेटिंग के लिए आईडी उपलब्ध कराने का आरोप है.
आरोपियों को कितना कमीशन मिलता था?
पुलिस पूछताछ में आरोपी संजय ने बताया कि इंदौर के महूनाका में रहने वाला मनीष पमनानी उसे ऑलपिन एक्स और ग्रेडटेक्स डॉट कॉम के लिए बेटिंग लिंक देता था. ये लिंक व्हाट्सएप के जरिए दिए जाते थे. इस पर 5000 या इससे ज्यादा वाली बैलेंस वाली बेटिंग आईडी मिल जाती थी. ये भी खुलासा हुआ कि कृष्णा नगर में रहना वाला संजय कौशल कमीशन एजेंट था जिसे हर लेन-देन पर 20 से लेकर 100 रुपये मिलते थे.
ये भी पढ़ें: ड्रग्स नेटवर्क की जांच के बीच नया एंगल, नाना पटवारी का 4 युवतियों से निकला कनेक्शन! फिर हो सकती है पूछताछ
किस मामले में FIR दर्ज हुई?
ऑनलाइन जुआ, क्रिकेट सट्टा संचालन और IT एक्ट के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. केस राजेंद्र नगर पुलिस थाने में दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है. नाना पटवारी का नाम सामने आता है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. कमीशन के लेन-देन के लिए डायरी को मैंटेन किया जाता था. अब पुलिस इन डायरियों को जब्त की तैयारी कर रही है.