जबलपुर में स्मॉल फाइनेंस बैंक में डकैती का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार, 750 ग्राम सोना बरामद

पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी सुनील पासवान केवल मध्य प्रदेश नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ बिहार और राजस्थान जैसे राज्यों में भी लूट डकैती की वारदातों को अंजाम दे चुका है.
Two accused of robbing a small finance bank in Jabalpur arrested.

जबलपुर में स्मॉल फाइनेंस बैंक में डकैती करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार.

MP News: अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो. एक दिन पुलिस के हत्थे चढ़ ही जाता है. जबलपुर के खितोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत 11 अगस्त 2025 को हुई एक बैंक डकैती के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. मुख्य आरोपी सुनील पासवान को बिहार के गया जिले से गिरफ्तार किया गया है. साथ ही चंचल पासवान नाम की भी आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. जिसने डकैती के जेवर को सुनील पासवान से खरीदा था. आरोपियों के पास से पुलिस ने तकरीबन 750 ग्राम सोना भी बरामद किया है जिसकी वर्तमान कीमत तकरीबन सवा करोड रुपए आंकी जा रही है.

4 राज्यों की पुलिस को थी तलाश

पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी सुनील पासवान केवल मध्य प्रदेश नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ बिहार और राजस्थान जैसे राज्यों में भी लूट डकैती की वारदातों को अंजाम दे चुका है. चार राज्यों की पुलिस आरोपी सुनील पासवान को तलाश रही है. क्राइम ब्रांच और खितौल थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के तहत लगातार आरोपियों की सर्चिंग जारी थी. इसी बीच तकनीकी सबूत और मुखबिर तंत्र से मिली सूचना के आधार पर पुलिस मुख्य आरोपी सुनील पासवान तक पहुंच गई. आरोपी ने पूछताछ में इंसाफ स्मॉल बैंक में डकैती की घटना को स्वीकार है साथ ही अन्य राज्यों में भी लूट डकैती के आरोपी की बात को कबूल किया है.

2025 में हुई थी बैंक में डकैती

जबलपुर में 11 अगस्त 2025 को इंसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में पांच नकाबपोश अपराधियों ने बैंक डकैती को अंजाम दिया था. आरोपी बैंक खुलते ही अंदर घुसे और तकरीबन 14 किलो 800 ग्राम सोना और 5 लाख नगद लेकर फरार हो गए. घटना की बात से लगातार पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई थी. इस मामले में अब तक पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. लेकिन मुख्य आरोपी सुनील पासवान फरार चल रहा था. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

ये भी पढे़ं: अशोक नगर में 6 करोड़ में बनेगा 2 हजार सीटर कॉल सेंटर, ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- ‘लखपति युवा’ बनाने की योजना

ज़रूर पढ़ें