Damoh: नशे के खिलाफ महिलाओं ने संभाली कमान, SDOP बोलीं- महिलाओं की भूमिका सबसे अहम

Damoh News: कार्यक्रम में महिलाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलाया गया. एसडीओपी अर्चना अहीर ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है.
damoh Women will campaign against drug abuse

दमोह में नशे के खिलाफ अभियान

Damoh News: प्रदेश भर में “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के तहत जगह जगह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. इसी क्रम में दमोह जिले के तारादेही थाना क्षेत्र में “ग्रामीण कोटा इंडिया फाउंडेशन” के द्वारा सामाजिक एवं आर्थिक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया.

नशामुक्त बनाने का संकल्प

कार्यक्रम में महिलाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलाया गया. एसडीओपी अर्चना अहीर ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है. उन्होंने प्रत्येक महिला से अपील की, वे अपने परिवार और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं तथा युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें.

‘महिलाएं समाज की मातृशक्ति हैं’

थाना प्रभारी आलोक तिरपुड़े ने कहा कि महिलाएं समाज की मातृशक्ति हैं और उनके प्रयासों से ही परिवार एवं समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है. उन्होंने सभी महिलाओं से नशे के प्रति लोगों को जागरूक करने और इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया.

ये भी पढ़ें: दमोह में लव जिहाद! हिंदू बनकर पहले प्यार के जाल में फंसाया, लड़की के मना करने पर किया हंगामा, केस दर्ज

कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रत्येक सदस्य को इसीलिए सम्मानित भी किया गया क्योंकि सदस्यो ने खुलकर इस अभियान का समर्थन करते हुए समाज को नशे की लत से बचाने का संकल्प लिया. कार्यशाला में उपस्थित महिलाओं ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया तथा अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का विश्वास दिलाया.

ज़रूर पढ़ें