Datia By election: चुनावी संग्राम के बीच CM मोहन यादव का अनोखा अंदाज, चाय-समोसे का लिया जायका
सीएम मोहन यादव का अनोखा अंदाज
Datia By election: दतिया उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार जोर-शोर से जारी है. कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियों के दिग्गज नेता मैदान में प्रचार के लिए जुटे हुए हैं. राजनीतिक सरगर्मियों के बीच सीएम मोहन यादव का अनोखा अंदाज देखने को मिला. मुख्यमंत्री सोमवार (27 जुलाई) को प्रचार-प्रसार से वक्त निकालकर चौपाटी पहुंचे. जहां उन्होंने समोसे और चाय का लुत्फ उठाया.
कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ हंसी ठिठोली करते नजर आए. नाश्ता करने के बाद उन्होंने दुकानदार को 500 रुपये भी दिए. उनके साथ ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाहा, बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी और पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा समेत कई नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.
सीएम ने किया रोड शो
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के पक्ष में रोड शो किया. इसके साथ ही इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न सभा में हिस्सा लिया. सीएम ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न समाजों से संवाद के क्रम में आज दतिया में कुशवाहा समाज के साथ विचार साझा कर बीजेपी के प्रत्याशी को दतिया विधानसभा उपचुनाव में भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की.
विभिन्न समाजों से संवाद के क्रम में आज दतिया में कुशवाहा समाज के साथ विचार साझा कर @BJP4MP के प्रत्याशी श्री @Ashutosh4BJP जी को दतिया विधानसभा उपचुनाव में भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) July 27, 2026
हम 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मंत्र के साथ समाज के सभी… pic.twitter.com/rovwDN0zmJ
उन्होंने सोशल मीडिया में आगे लिखा कि हम ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर मध्य प्रदेश को निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ा रहे हैं. दतिया का सर्वांगीण विकास हमारा संकल्प है. इसके साथ ही सीएम ने सोमवार (27 जुलाई) को पीतांबरा पीठ के दर्शन किए. वनखंडेश्वर मंदिर में भी हाजिरी लगाई.
ये भी पढ़ें: MP से 400 साल पुरानी तोप चोरी केस में बड़ा खुलासा, राजस्थान के इस फेमस बांध को उड़ाने की थी साजिश
30 जुलाई को वोटिंग होगी
दतिया विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को वोटिंग होगी. 28 जुलाई की शाम को चुनावी शोरगुल शांत हो जाएगा. इसके बाद केवल घर-घर जाकर प्रचार किया जा सकता है. 3 अगस्त को परिणाम आ जाएंगे.