गलत नंबर पर हो गया रिचार्ज? अब Jio और Airtel यूजर्स ऐसे पा सकते हैं पैसे वापस, जाने प्रोसेस
गलत मोबाइल रिचार्ज वापस कैसे लें
Wrong Mobile Recharge Refund: गलती से किसी दूसरे मोबाइल नंबर पर रिचार्ज हो जाना आजकल बहुत आम बात है.पहले एसी स्थिति में पैसे वापस मिलना लगभग असंभव माना जाता था, लेकिन अब Reliance Jio और Airtel अपने ग्राहकों को गलत रिचार्ज को वापस कराने की सुविधा दे रहे हैं.हालाकि, यह सुविधा कुछ तय नियमों और शर्तों के साथ ही मिलती है.अगर गलती होने के तुरंत बाद रिक्वेस्ट कर दी जाए, तो रिफंड मिलने की संभावना ज्यादा रहती है.
Jio यूजर्स के लिए जरूरी जानकारी
अगर आपने MyJio App के जरिए किस गलत नंबर पर रिचार्ज कर दिया है, तो उसे वापस कराने का आप्शन मिल सकता है. लेकिन यह सुविधा केवल उन्हीं रिचार्ज पर लागू होती है जो सीधे MyJio App से किए गए हों. यदि आपने Paytm, PhonePe या किसी दूसरे पेमेट ऐप से रिचार्ज किया है, तो यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी. साथ ही रिचार्ज होने के तुरंत बाद ही रिवर्सल की रिक्वेस्ट करनी होती है. आमतौर पर यह आप्शन करीब 3 घंटे तक ही मिलता है.
MyJio App से गलत रिचार्ज वापस कैसे करें?
सबसे पहले MyJio App खोलें और अपने अकाउंट में लॉगिन करें. इसके बाद Transaction History में जाकर उस गलत रिचार्ज को चुनें. अगर रिवर्सल का आप्शन दिखाई देता है, तो ‘Cancel Plan’ पर टैप करें. फिर सही कारण चुनें, रिफंड का तरीका सेलेक्ट करें और अपनी रिक्वेस्ट सबमिट कर दें. यदि आपकी रिक्वेस्ट स्वीकार हो जाती है, तो रिफंड की राशि उसी पेमेंट माध्यम या अकाउंट में वापस भेज दी जाएगी, जिससे रिचार्ज किया गया था.
Airtel यूजर्स क्या करें?
अगर Airtel नंबर पर गलती से रिचार्ज हो गया है, तो ग्राहक Airtel Thanks App के जरिए शिकायत दर्ज कर सकते हैं. इसके अलावा 121 या टोल-फ्री 198 पर कॉल करके भी मदद ली जा सकती है. इसके लिए Airtel Thanks App के Help & Support सेक्शन में जाएं और ‘Facing issue with recent recharge’ आप्शन चुनें. इसके बाद ‘Wrong & Accidental Recharge’ या Wrong Recharge Reversal पर क्लिक करें. फिर Transaction ID, रिचार्ज की तारीख, पैसे और गल मोबाइल नंबर की जानकारी भरकर रिक्वेस्ट भेज दें.