Shahdol News: “मैं ही बनाऊंगा चिकन”, बेटे की एक जिद ने ले ली पिता की जान! शहडोल में सनसनीखेज वारदात

Shahdol News: महज 500 रुपये की चिकन पार्टी,और खुशियों का माहौल देखते ही देखते खूनी वारदात में बदल गया. शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में चिकन बनाने को लेकर हुए विवाद ने एक परिवार को उजाड़ दिया.
shahdol

शहडोल न्यूज/ इमेज सोर्स-गूगल

Shahdol News: महज 500 रुपये की चिकन पार्टी,और खुशियों का माहौल देखते ही देखते खूनी वारदात में बदल गया. शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में चिकन बनाने को लेकर हुए विवाद ने एक परिवार को उजाड़ दिया. जिस बेटे के साथ बैठकर पिता खाना खाना चाहते थे, उसी बेटे ने गुस्से में माता-पिता पर हमला कर दिया. इस हमले में पिता की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है.

यह है पूरा मामला

शहडोल जिले के ग्राम देवरा में मजदूरी कर लौटे दउआ अपनी पत्नी यशोदा और बेटे के साथ घर पर थे. परिवार की खुशी के लिए पिता ने बेटे अंजू को 500 रुपये देकर चिकन लाने भेजा. बेटा चिकन लेकर आया और खुद उसे बनाने की जिद करने लगा. मां ने खाना खराब होने की बात कहकर मना किया तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. गुस्से में बेटे ने पहले मां पर हमला कर दिया, बीच-बचाव करने पहुंचे पिता भी हमले का शिकार हो गए.

पिता की उपचार के दौरान मौत

गंभीर रूप से घायल पिता की उपचार के दौरान मौत हो गई. जबकि मां अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है. सूचना मिलते ही जयसिंहनगर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें:ब्राह्मणों के सहारे यूपी की सत्ता में वापसी की तैयारी! नई रणनीति से सपा कितना बदल पाएगी सियासी समीकरण?

ज़रूर पढ़ें