Ratlam Accident News: शिवगढ़ के पास भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

Ratlam Accident News: रतलाम के शिवगढ़ के पास दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से कार टकराने से 4 लोगों की मौत हो गई. मृतक खाटूश्याम दर्शन को जा रहे थे, हादसे में 5 लोग घायल हुए जिनमें 2 बच्चे शामिल हैं.
ratlam

ratlam

Ratlam Accident News: एमपी के रतलाम जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. दरअसल, जिले के शिवगढ़ के पास दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस पर शुक्रवार रात अर्टिंगा कार रोड पर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी. हादसे में कार सवार 9 लोगों में से 4 की मौके पर मौत हो गई. बता दें कि, टक्कर इतनी खतरनाक थी कि कार घसीटते हुए आगे जाकर पलट गई.

कार सवार 4 की मौके पर मौत

कार में सवार 9 लोगों में से 4 की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में तीन महिलाएं व एक पुरुष शामिल है. वहीं, पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए, जिनमें 2 बच्चे भी शामिल हैं. हादसा शुक्रवार देर रात का बताया जा रहा है.

मौके पर पहुंची एंबुलेंस

रात में सूचना मिलने पर एनएचआई की एंबुलेंस के स्टाफ संजय चरपोटा, पायलट प्रताप समेत अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचा. शिवगढ़ थाना पुलिस भी पहुंची. टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी लोग कार में दब गए. कुछ लोग घटना के बाद कार से जैसे-तैसे बाहर निकले.

एक ही परिवार के थे कार सवार

जानकारी के मुताबिक कार में सवार लोग एक ही परिवार के थे और इंदौर, धार व झाबुआ जिले के रहने वाले थे. ये सभी खाटूश्याम के दर्शन के लिए राजस्थान जा रहे थे. सभी घायलों को दो एंबुलेंस के जरिए रात में मेडिकल कॉलेज लाया गया. परिवार वालों को भी सूचना दी गई. बताया जा रहा है कि ट्रक में कुछ खराबी होने के कारण उसे सड़क के किनारे खड़ा किया गया था. रात में कार की स्पीड काफी तेज होने से ड्राइवर समझ नहीं पाया और सीधे ट्रक में जा घुसी.

ये भी पढ़ें: रायपुर कमिश्नरेट का बढ़ेगा दायरा, शहर से लगे छह थाने शामिल करने का प्रस्ताव

ज़रूर पढ़ें