Chhindwara: ‘पढ़ाई नहीं, प्यार-मोहब्बत करते हैं सर-मैडम…’, Gen-Alpha की नजर से कुछ नहीं छुपता, ऐसे सामने आई लव स्टोरी

मध्य प्रदेश के छिंडवाड़ा Gen-Alpha बच्चों ने अपने स्कूल के सर और मैडम के लव स्टोरी का खुलासा कर दिया है. बच्चों ने कहा है कि यहां पर पढ़ाई नहीं होती बल्कि...
chhindwara

स्कूली बच्चों की तस्वीर

Chhindwara News: मध्य प्रदेश के छिंडवाड़ा से अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल यहां मिडिल स्कूल के बच्चों ने भरी क्लास में अपने टीचर व मैडम की लव स्टोरी को उजागर कर दिया. ये मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी चर्चाएं हो रही है और लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई लोगों में टीचरों के प्रति अक्रोश भी देखा जा रहा है. आइए जातने है क्या है पूरा मामला.

जुन्नारदेव इलाके का मामला

छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव इलाके में स्थित एक आदिवासी विभाग द्वारा संचालित स्कूल के बच्चों ने अपनी पढ़ाई बर्बाद होने पर बड़ा कदम उठाया. यहां पर दो शिक्षकों की कथित रोमांस और लापरवाही से तंग आकर कक्षा 5 से 8 तक के 50 से 60 छात्र अपने अभिभावकों और ग्रामीणों के साथ बस व अन्य वाहनों से करीब 100 किलोमीटर का लंबा सफर तय करके सीधे जिला मुख्यालय पहुंच गए. ये मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

बच्चों ने दर्ज कराई लिखित शिकायत

बच्चों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है. बच्चों ने आरोप है कि स्कूल में तैनात दो गेस्ट टीचर्स अपनी हरकतों के चलते बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. कक्षाएं समय से पहले ही खत्म कर दी जाती है और स्कूल की छुट्टी के बाद दोनों शिक्षक परिसर के ही एक कमरे में समय बिताते थे. इसकी वजह से पिछले कई महीनों से बच्चों का पढ़ाई में नुकसान हो रहा था.

दोनों शिक्षकों किया गया बर्खास्त

बच्चों की इस अनोखी और साहसी शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आ गया. ट्राइबल वेलफेयर डिपार्टमेंट ने मामले की गंभीरताको देखते हुए तुरंत बड़ा कदम उठाया. दोनों आरोपी गेस्ट टीचर्स को उनकी नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है. इतना ही नहीं, आदेश में यह साफ उल्लेख किया गया है कि वे भविष्य में कभी भी किसी भी शिक्षण कार्य के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे.

ये भी पढ़ें: MP News: कटनी CSP पर FIR, हत्या के आरोपी को बचाने और करोड़ों की जमीन कम कीमत में बेचने का आरोप

ज़रूर पढ़ें