Jabalpur: पिकअप वाहन पलटा ताे टमाटर लूट ले गए लोग, टक्कर मारकार ट्रक फरार, चालक अस्‍पताल में भर्ती

Jabalpur News: शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने एक टमाटर से भरे पिकअप वाहन को टक्कट मार दी थी. इस हादसे में पिककप वाहन बुरी तहर से क्षतिग्रस्‍त हो गया.
People looted the tomatoes after the pickup truck overturned.

पिकअप पलटा तो टमाटर लूट ले गए लोग

Jabalpur News: जबलपुर के खजरी-खि‍रिया बायपास पर एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने सभी को हैरान कर दिया और एक संवेदनशील परिस्‍थित‍ि में भी लोगों को लूट-पाट करते देखा गया. दरअसल, शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने एक टमाटर से भरे पिकअप वाहन को टक्कट मार दी थी. इस हादसे में पिककप वाहन बुरी तहर से क्षतिग्रस्‍त हो गया. वहीं वाहन पर लदे कई क्विंटल टमाटर सड़क पर पूरी तहर से बिखर गए.

टमाटर को बिखरे देख सड़क से निकलने वाले लोग उन्हें समेटकर ले जाने लगे. लेकिन घायल पिकअप चालक को किसी ने अस्‍पताल में भर्ती नहीं कराया. सूचना मिलने के बाद माढ़ोताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पिकअप चालक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया, जहां उसका इलाज चल रहा है. इस हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया.

ट्रक ने पिकअप वाहन को मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, टमाटर से भरा पिकअल वाहन क्रमांक MP 28 ZC 6790 टमाटर लेकर छिंदवाड़ा से कटनी की तरफ जा रहा था. वहीं खजरी-खि‍रिया बाइपास के पास ट्रक ने पिकअल वाहन को टक्कर मार दी. इस भीषण टक्कर के बाद पिकअप वाहन बीच सड़क पर पलट गया. हादसे के बाद सड़क पर टमाटर बिखर गए, जिससे सड़क पर फिसलन भी हो गई.

सड़क पर बिखरे टमाटर को लोग समेट ले गए

इस हादसे के बाद सड़क पर बिखरे टमाटर को वहां से गुजरने वाले लोग समेटकर ले गए. इस दौरान सड़क पर काफी समय तक यातायात प्रभावित रहा. पुलिस ने क्रेन की मदद से हादसे में क्षतिग्रस्‍त पिकअप को सड़क किनारे खड़ा कराया. मामले में स्‍थानीय लोगों ने बताया कि हादसा सुबह के समय हुआ, जब ट्रक ने पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में पिकअप चालक को गंभीर चोटें आई हैं, जिसका इलाज अस्‍पताल में चल रहा है.

पुलिस ने हादसे के बाद अज्ञात ट्रक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में ट्रक चालक की लापरवाही सामने आ रही है. फिलहाल पुलिस ट्रक और उसके चालक की तलाश में जुटी है.

ये भी पढे़ं- ग्वालियर मंदिर हादसा: मृतकों के परिजनों को मिलेगी नगर निगम में नौकरी, ट्रक ने शीतला मंदिर के पास श्रद्धालुओं को कुचला था

ज़रूर पढ़ें